छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

मोक्षधाम में भू माफिया कर रहे अवैध उत्खनन का बड़ा कारोबार

अपशिष्ट पदार्थ व प्लास्टिक खाकर पालतू जानवर हो रही मौत

Chhindwara 18 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- (परासिया ) कोयलांचल क्षेत्र के नगर पालिका वार्ड क्रमांक 01 ओझा मोहल्ला के मोक्षधाम स्थल पर भू माफिया के द्वारा अवैध उत्खनन का कारोबार बड़ी मात्रा में किया जा रहा है जो सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 01 में मोक्षधाम स्थाल है जो ओझा मोहल्ला के सभी नागरिको वहीं मोक्षधाम में अंतिम संस्कार का क्रिया करते हैं लेकिन इस भूमि पर भू माफियाओ ने अवैध रूप से जमीन खोदकर मुरम गिट्टी, फाड़ी का काम अवैध रूप से किया जा रहा है।

  जो अवैध रूप से किए जाने वाली खुदाई के कारण वार्ड क्रमांक एक ओझा मोहल्ला क्षेत्र गड्ढे में परिवर्तित हो रहें है। वार्ड वासियों ने बताया कि ठेकेदार एवं अन्य लोग ट्रैक्टर के माध्यम से पत्थर तोड़कर परिवहन करते हैं, इन्हें रोकने के लिये अभी तक कोई नहीं आया न की नगर पालिका ने प्रतिबंध लगा पाई एवं वहीं ओझा मोहल्ला स्थित मैदान में शिव मंदिर के आसपास मसीह समाज मंदिर समिति द्वारा वृक्षारोपण बड़ी मात्रा में किया गया व समिति के सदस्य श्रीमती अलका वासिंगटन श्रीमती अनिता वार्ड सदीप वासिंगटन सर विजेन्द्र ब्रम्हे युराज दीलिप किशन के द्वारा सफाई भी करायी गई एवं आसपास के नागरिकों के साथ मसीह समाज मंदिर समिति ने वृक्षारोपण किया तथा समिति के सदस्य ने बताया कि वृक्षारोपण के बाद शिव मंदिर आसपास आग लगाने से अनेक पौधे नष्ट हो गए हैं, कुछ पौधे पनप रहे हैं जिससे यहां के नागरिक कोसों दूर से पानी लाकर सिंचाई कर उन्हें जीवित रखना का प्रयास कर रहे हैं।, ओझा मोहल्ला की महिलाएं सुबह से शाम तक मंदिर प्रांगण सौंदर्य करण हो इसको लेकर वृक्षारोपण को जीवित रखने का प्रयास कर रहे है ।

दुख की बात तो यह है कि नगर पालिका ने बताया कचरा प्लांट

नगर पालिका डोंगर परासिया ने बनाया वार्ड क्रमांक 01 में कचरा प्लांट जो बिखरे अपशिष्ट पदार्थ प्लास्टिक एवं अन्य सामग्रियों से भरा पड़ा है। खुले में पड़े अपशिष्ट पदार्थ के कारण समीप स्थित शिव मंदिर, में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लास्टिक और अन्य सामाग्री को बड़ी संख्या में क्षेत्र के पालतू जानवर भोजन के रूप में निगल जाते है जिसके चलते प्लास्टिक और अपशिष्ट पदार्थ जानलेवा साबित हो रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!