खेल महाकुंभ के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 10 जनवरी तक
खेल महाकुंभ को लेकर खिलाडिय़ों में भारी उत्साह
Chhindwara 07 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- सांसद खेल महाकुंभ (MP Khel Mahakumbh) की तैयारी अंतिम चरणों में है । अंकित सोलंकी जिला संयोजक खेल प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी (District Coordinator Sports Cell Bharatiya Janata Party) ने बताया कि शहर के विभिन्न ग्राउण्डों का कार्य अंतिम चरणों में है । सांसद बंटी विवेक साहू जी के निर्देश पर सांसद खेल महाकुंभ में 32 प्रकार के विभिन्न खेलों का आयोजन होने जा रहा है । जिसको लेकर विभिन्न खेल के खिलाडिय़ों में भारी उत्साह है खिलाड़ी अपने खेलो के अभ्यास में जुट चुके है ।
इस माहौल को देखते हुये खेलों के रजिस्ट्रेशन फार्म की तारीख 10 जनवरी कर दी गई है । खेल संयोजक नितिन खण्डेलवाल ने बताया कि शहर के विभिन्न ग्राउण्ड जैसे फुटबाल स्टेडियम ग्राउण्ड, क्रिकेट कलेक्ट्रेट के सामने वाले ग्राउण्ड, कबड्डी, वास्केटबाल, वालीबाल, हॉकी, एथेलेटिक्श, सायकिलिंग, रोप स्कीपिंग, मैराथॉन, तीरंदाजी, दिव्यांगजन खेल पुलिस लाईन, कैरम बैडमिनटन पावरलिफ्टिंग, वेटलिफटिंग, कुस्ती, बुशु, शतरंज, योगाशन, रस्साकसी स्टेडियम ग्राउण्ड, हैण्डवाल इनर ग्राउण्ड, जुजित्सु मार्शल आर्ट, कराटे श्रीनाथ स्कूल, नेटबाल भारत-भारती स्कूल, पतंग प्रतियोगितासांसद कार्यालय के सामने, शूटिंग द अर्जुन अकेडिमि चंदनगांव इन ग्राउण्डो में खेल का आयोजन किया जायेगा ।
संसद बंटी विवेक साहू ने सभी खिलाडिय़ों को अपने खेल का पंजीयन जल्द से जल्द कराकर सभी खेलों में खिलाडिय़ों को अधिक संख्या में भाग लेने को कहा ।
खेल की सभी जानकारियों के लिए सांसद कार्यालय, अंकित सोलंकी जिला संयोजक खेल प्रकोष्ठ भाजपा मो. 8989233143, संयोजक खेल महाकुंभ नितिन खण्डेलवाल मो. 9425147790, सहसंयोजक खेल महाकुंभ श्रेय जैन मो. 8989123333, सहसंयोजक खेल महाकुंभ संदीप मालवीया मो. 7049235535 संपर्क कर सकते है ।





