मंडला
गेहूँ उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च
Mandla 18 March 2025
मंडला यशो:- रबी सीजन के फसलों के उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। कृषक अपने नजदीकि सहकारी समिति, एमपी ऑनलाईन, सीएससी एवं एमपी किसान ऐप के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं। उप संचालक कृषि श्रीमती मधु अली ने बताया कि गेहँू की फसल के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है, जबकि चना, मसूर एवं सरसों की फसलों के लिए कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 21 मार्च है। सभी कृषक बंधुओं से समय पर पंजीयन कार्य कराने की अपील की गई है।


