WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी न्यायालय को वर्तमान स्थल के आस-पास मल्टी स्टोरी बनाने विधि एवं विधायी विभाग ने उच्च न्यायालय को लिखा पत्र 

Seoni 07 February 2025
 सिवनी यशो:- सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश शासन विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को पत्र लिखा है कि सिविल न्यायालय, सिवनी के नये भवन के लिये चयनित बीज निगम सिवनी की भूमि के आवंटन को निरस्त कर वर्तमान सिविल न्यायालय के आस-पास की भूमि आवंटित करवाकर यथास्थान मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनाकर विस्तारित किया जाये। 
विधि एवं विधायी कार्य विभाग  मध्यप्रदेश शासन के प्रमुख सचिव नरेन्द्र प्रताप सिंह उच्च न्यायालय के जनरल रजिस्टार को लिखे पत्र में कहा है कि उक्त प्रकरण में अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ, सिवनी के ज्ञापन क्रमांक 22/24, दिनांक 28.12.24 की छायाप्रति आपकी ओर समुचित आवश्यक कार्यवाही हेतु सादर प्रेषित है।
इस पत्र की प्रतिलिपि जिला अधिवक्ता संघ को सूचनार्थ भेजने के साथ विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अवर सचिव मानीटरिंग सेल को प्रतिलिपि भेजकर सी.एम मानिट से प्रकरण क्रमांक 1449/सीएमएस/पीयूबी / 2025, दिनांक 13.01.2025 को अपने स्तर से विलोपित कराने के लिये लिखा है । 
यहाँ बता दें कि सिवनी सिविल न्यायालय को वर्तमान स्थल से स्थानांतरित कर नागपुर रोड बीज निगम की भूमि पर बनाने के लिये भूमि आवंटित की गयी थी और वहाँ सिविल न्यायालय बनने की प्रक्रिया प्रारंभ होते ही जिला अधिवक्ता संघ पूर जोर विरोध कर रहा है और लगातार संबंधितों को समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कर रहा है । 
अब विधि एवं विधायी कार्य विभाग के द्वारा उच्च न्यायालय के जनरल रजिस्टार को पत्र लिख कर अधिवक्ता संघ को राहत प्रदान करने का बड़ा कदम उठाया गयाा है । 
सिवनी न्यायालय को वर्तमान स्थल के आस-पास मल्टी स्टोरी बनाने विधि एवं विधायी विभाग ने उच्च न्यायालय को लिखा पत्र  - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!