अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्यो का शिलान्यास आज
सिवनी यशो :- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार26 फरवरी को देश को बड़ी सौगात देने जा रहे है । प्रधानमंत्री रेल यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएँ प्रदान करने के लिये एक ही दिन में 2000 जगह के रेलवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन/ शिलान्यास करने जा रहे है । रेलवे के लिये आज का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है यहाँ बता दें कि प्रधानमंत्री जिन रेलवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन / शिलान्यास करने जा रहे है वह इतना बड़ा है कि लिम्का बुक आँफ रिकार्ड की टीम भी इस आयोजन को विश्व रिकार्ड में दर्ज करने के लिये उपस्थित रहने वाली है ।
इसमें बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के सीईसीआर रेलवे जोन में सिवनी स्टेशन का कार्य प्रगति पर है अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेल यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएँ प्रदान की जाना प्रस्तावित है बेहतर रेल यात्रा का अनुभव हो । वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को अनुकूलता हो स्थानीय कला और संस्कृति को ध्यान में रखते हुये स्टेशन के स्वरूप का उन्नयन हो । स्टेशन को मनमोहक स्वरूप दिया जा रहा है । सिवनी स्टेशन में अमृत भारत योजना के तहत 14.46 करोड़ की लागत से पुनर्विकास कार्य किये जायेंगे ।
बालाघाट एवं सिवनी जिले को भी प्रधानमंत्री द्वारा सौगात दी जा रही है । 26 तारीख को बालाघाट रेलवे स्टेशन के शिलान्यास कार्यक्रम में बालाघाट के सभी जनप्रतिनिधिगण एवं पार्टी पदाधिकारीयों के साथ सांसद डाँ ढालसिंह बिसेन उपस्थित रहेंगे तथा सिवनी रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे सहित भाजपा के समस्त पदाधिकारीगण एवं प्रतिनिधि गण उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने जानकारी देते हुये बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी 550 से अधिक अमृत भारत रेलवे स्टेशन पुर्निविकास की सौगात देंगे पी एम मोदी देश भर के 2000 से अधिक जगहों पर रेलवे स्टेशन, ओवरब्रिज, अंडरब्रिज शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे । रेलवे मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक की गयी जानकारी के अनुसार 41 हजार करोड़ रूपये की लागत से ये तैयार होगा जिसमें विभिन्न राज्यों में लगभग 1500 ओवरब्रिज और अंडर ब्रिज की आधारशिला रखी जायेगी वहीं लगभग 550 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलन्यास किया जायेगा ।
मध्यप्रदेश राज्य सहित पूरे भारतवर्ष में रेल अधोसंरचना के उन्नयन हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है । वर्तमान में मध्यप्रदेश राज्य में 77800 करोड़ से अधिक की 32 परियोजनाएं प्रगति पर है। रेल विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण कड़ी आगामी 26 फरवरी 2024 को जुड़ेगी।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों के विकास कार्यों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का लाभ बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के बालाघाट एवं सिवनी जिले को भी प्राप्त होगा । दी गयी जानकारी के अनुसार बालाघाट एवं सिवनी रेलवे स्टेशन में भी यात्री सुविधाओं का विकास एवं विस्तार प्रस्तावित है। आप सभी को सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि “बालाघाट” एवं “सिवनी” रेलवे स्टेशन को भी इस आयोजन में शामिल किया गया है। 26 तारीख को बालाघाट रेलवे स्टेशन के शिलान्यास कार्यक्रम में बालाघाट के सभी जनप्रतिनिधिगण एवं पार्टी पदाधिकारीयों के साथ सांसद डाँ ढालसिंह बिसेन उपस्थित रहेंगे तथा सिवनी रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे सहित भाजपा के समस्त पदाधिकारीगण एवं प्रतिनिधि गण उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थिती की अपील की है ।


