सिवनी

मध्यान भोजन में जोंक, एक बच्चे की हालत बिगड़ी 

   सिवनी यशो:-  सिवनी जिले के बिहिरिया नामक ग्राम के स्कूल में दूषित मध्यान भोजन के कारण एक बच्चे की तबियत बहुत बिगड़ गयी है बताया जाता है कि यह घटना कुछ दिन पूर्व कि है परंतु बदनामी के डर से इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया यदि तत्काल यह घटना प्रकाश में आ जाती तो संभव है बच्चे को इंफेक्शन इतना न होता । बताया गया है कि कुछ दिन पूर्व स्कूल में वितरित मध्यान भोजन में जोंक निकल गयी थी कुछ बच्चों ने मध्यान भोजन भी कर लिया था । बदनामी और लापरवाही पर कार्यवाही के भय से मामले को दबा दिया गया परंतु सातवी कक्षा के पंकज जंघेला नामक छात्र की हालत बिगडऩे पर मामला सार्वजनिक हो गया । परिजनो ने संवंधित शिक्षक के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!