धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

आओ गीता सीखें, पढ़े पढ़ाएं जीवन मे लाए

गीता मनीषी निर्विकल्प स्वरूप जी द्वारा 09 सितंबर से जूम एप पर प्रारंभ की जा रही है नियमित कक्षाएं

सिवनी यशो:- श्रीमद्भगवद्गीता का अध्ययन और समझ किसी भी व्यक्ति के समग्र कल्याण पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, यह मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक लचीलापन और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ा सकता है, जिससे अधिक सन्तुलित और सुखी जीवन प्राप्त हो सकता है।
         इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए गीता मनीषी परमपूज्य श्री निर्विकल्पस्वरूप जी महाराज के निर्देशन में गीता पराभक्ति मण्डल द्वारा जूम एप के माध्यम से नि:शुल्क ऑन लाइन गीता अध्ययन कक्षा का शुभारंभ सोमवार 09 सितंबर से किया जा रहा है। अतएव कल्याण की इच्छा रखने वाले सभी महानुभावों से अनुरोध है कि स्वयं भी जुड़े और साथ साथ अपने बच्चों और पड़ोसियों को भी इस सुंदर अभियान से जोड़कर जीवन को लाभान्वित करें। गीता पराभक्ति मण्डल सिवनी द्वारा गीताजी का सँस्कृत में शुद्व उच्चारण एवं अर्थ सहित सिखाने की ऑन लाइन जूम एप पर नि:शुल्क कक्षाएं प्रारम्भ की जा रही है।
     संस्था द्वारा साधकों जीवन में गीताजी का महत्व उपयोगिता एवम गीताजी हमें क्यों पढऩा चाहिए समझाया जावेगा तथा गीताजी के अध्याय के पी डी एफ /प्रिंट नि:शुल्क प्रदान किये जावेगें, कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार,रात्रि 7.00 से 7.40 बजे तक ऑनलाइन प्रारम्भ की जावेगी।
जिसमे प्रतिदिन 02 श्लोक एवम उनका अर्थ बताया जाकर सिखाया जावेगा जो भी श्रद्धालु संस्था के इस अभियान से जुड़ कर गीता जी का अध्ययन करना चाहता हो वह 9300334742, 7987266911, 9425446973 पर सम्पर्क कर अपना नाम रजिस्टर्ड करा सकते हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button