Mon, 19 Oct 2026 | 07:39:49 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा

पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में हुआ रोमांचक मुकाबला

पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में हुआ रोमांचक मुकाबला
शेयर करें:
[caption id="attachment_6211" align="aligncenter" width="755"] पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में हुआ रोमांचक मुकाबला[/caption] सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड तथा शिक्षा विभाग सिवनी के सामूहिक तत्वधान में स्मृति लान में 27 जुलाई 23 को मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता तथा उपविजेता टीमों को टूरिज्म डिपार्टमेंट की ओर से अनेकों उपहार और भ्रमण के लिए कूपन प्रदान किए गए। इस अवसर पर एसडीएम सिवनी श्रीमती मेघा शर्मा, जिला योजना अधिकारी एस आर मरावी जी, सहायक संचालक शिवराज कुमरे, तहसीलदार सुश्री मीणा दशरिया, नायाब तहसीलदार भूपेंद्र अहिरवार तथा अनेक अतिथि गण एवं स्कूली छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही। क्विज प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों सहित अन्य उपस्थित जनों में उत्सव का माहौल रहा। प्रतियोगिता के क्विज मास्टर संदीप मिश्रा ने बताया कि यह प्रतियोगिता जिले में छठी बार आयोजित की गई है, जिसमें सिवनी जिले की ओर से 181 पंजीयन करा कर जिले का सर्वाधिक आंकड़ा स्थापित किया गया है एवं प्रत्येक पंजीकृत टीम के साथ उनके एक मार्गदर्शी शिक्षक ने भी प्रतियोगिता में सहभागिता की है। उन्होंने बताया कि अयोजित हुई प्रतियोगिता के प्रथम चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें से सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली छह टीमों को द्वितीय चरण के मल्टीमीडिया में स्थान प्राप्त हुआ, मल्टीमीडिया क्विज में कुल 10 चरणों में लगभग मध्य प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों को समाहित किया गया था, जिसमें अंतिम चरण के उपरांत प्रथम स्थान के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल बुढैना कला और उत्कृष्ट विद्यालय बरघाट के बीच में बराबरी रही। जिसके उपरांत नोडल अधिकारी संदीप मिश्रा द्वारा दोनों टीमों से एक प्रश्न के जवाब लिए गए उस प्रश्न का सही जवाब देकर बुढैना कला ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिलास्तर में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया एवं राज्यस्तर में होने वाली प्रतियोगिता के लिए जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी प्राप्त किया। क्विज के मुख्य निर्णायक कर्ता के तौर पर राहुल शिवहरे जी ने अपनी सेवाएं दी, वही क्विज का रोचक संचालन खेल शिक्षक संदीप मिश्रा द्वारा किया गया, मल्टीमीडिया में प्रत्येक राउंड के बीच में दर्शकों के लिए भी प्रश्न व उपहार रखे गए थे जिनका संचालन नोडल अधिकारी लोकसेवा प्रबंधक संदीप मिश्रा द्वारा बेहतरीन तरीके से किया गया। इस प्रतियोगिता में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बुढैना कला, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बरघाट, शासकीय हाई स्कूल पोनिया को विजेता बनने का गौरव प्राप्त हुआ वही शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छपारा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धारना कला और मॉडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल सिवनी को उप विजेता बनने का गौरव प्राप्त हुआ। सभी विजेता और उपविजेता टीमों को मध्य प्रदेश के चुनिंदा दर्शनीय स्थलों का निशुल्क भ्रमण करने का अवसर मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा निशुल्क प्रदान किया जाएगा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें