मुफ्ती तौहिद रज़ा साहब ने पढ़ाया निकाह, मुस्लिम समाज की अनुकरणीय पहल
Seoni 14 June 2025
सिवनी यशो:- मजहब और इंसानियत के मेल का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए गरीब नवाज फाउंडेशन, सिवनी ने उर्स-ए-मुबारक हजऱत नूर अली शाह रह. के पावन अवसर पर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर 5 जोड़ों का शरई इज्तिमाई निकाह सम्पन्न कराया। इस नेक और सराहनीय आयोजन में मुफ्ती तौहिद रज़ा साहब रजवी (ख़तीब-ओ-इमाम, मस्जिद नूर अंबिया) ने इस्लामी रीति अनुसार निकाह पढ़ाया।
सामाजिक एकता और धार्मिक मर्यादा का उदाहरण
इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सूफ़ी समाजसेवी मंज़ूर रज़ा क़ादरी ने बताया कि यह आयोजन विशेष रूप से उन गरीब परिवारों के लिए किया गया, जिनके लिए बेटियों-बेटों के निकाह आर्थिक कठिनाई के कारण वर्षों तक अटके रहते हैं। इस पवित्र दिन पर बिना किसी प्रदर्शन या बोझ के, इन जोड़ों का विवाह पूरी इस्लामी मर्यादा में किया गया।