Tue, 20 Oct 2026 | 02:31:35 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

अग्रवाल समाज की बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

अग्रवाल समाज की बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
शेयर करें:

महाराजा श्री अग्रसेन के जन्मोत्सव समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक 10 सितंबर को

सिवनी यशो:-जबलपुर रोड स्थित अग्रसेन भवन में 3 सितंबर को सामाजिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक गतिविधियों, भवन संचालन संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिये गये। अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष श्री श्रवण अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक प्रारंभ की गई। महासचिव  नरेश अग्रवाल ने बैठक में तय एजेंटे के अनुसार बिन्दुवार विषय रखे। इस पर उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार रखे। सभी सदस्यों से विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साथ ही महाराजा श्री अग्रसेन के जन्मोत्सव समारोह से जुड़ी तैयारियों व विस्तृत रूपरेखा तैयार करने 10 सितंबर को दोपहर 3 बजे से बैठक आयोजित करने निर्णय लिया गया। बैठक में सभी महिलाओं-पुरूषों को अपने सुझावों के साथ आमंत्रित किया गया है। प्रवक्ता संजय अग्रवाल ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि सामाजिकजनों से प्राप्त सहयोग एवम दान राशि को बैंक में फिक्स डिपाजिट के रूप में जमा कराया जाएगा। फिक्स डिपाजिट राशि का उपयोग दो साल की अवधि के भीतर अग्रसेन भवन के पार्ट-2 निर्माण में किया जाएगा। संस्था के छोटे-बड़े सभी तरह के लेन-देन चैक के माध्यम से किए जाएंगे। साथ ही 14 दिसंबर या इसके आसपास अग्रवाल समाज समिति की कार्य समिति के चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव तिथि की घोषणा इसी माह साधारण सभा की बैठक में की जाएगी । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि परिसर में नवनिर्मित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का संचालन अग्रवाल समाज कार्य समिति द्वारा विधिवत तरीके से किया जाएगा। उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने बैठक में कहा कि 9 से 18 सितंबर तक पालीटेक्निक कालेज मैदान में आयोजित श्रीराम कथा में अग्रवाल समाज को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। बैठक में आशीष अग्रवाल ने सामाजिकजनों को रियायती दर पर भवन, लान व कैटरिंग सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में अपने विचार रखे। बैठक में उपाध्यक्ष  सत्यनारायण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, सहसचिव  तरूण अग्रवाल, उमेश मोदी,  अनिल खेमुका,  अरूण मित्तल,  बसंत अग्रवाल,  सुयश अग्रवाल,  गौरीशंकर अग्रवाल, विजेन्द्र अग्रवाल,  सल्लू अग्रवाल,  अनिल अग्रवाल,  अनिल बंसल,  मनोज अग्रवाल, प्रवक्ता  संजय अग्रवाल, श्रीमती शारदा अग्रवाल, श्रीमती ज्योति अग्रवाल, श्रीमती प्रीति अग्रवाल, श्रीमती तृप्ती अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें