Wed, 21 Oct 2026 | 11:36:04 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त

गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, गणपति बप्पा विसर्जन का दिन भर जारी रहा क्रम

गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, गणपति बप्पा विसर्जन का दिन भर जारी रहा क्रम
शेयर करें:
  सिवनी यशो:-गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में आयोजित दस दिवसीय गणेश महोत्सव का गुरुवार को गणेश विसर्जन के साथ समापन हुआ। शहर के अनेक स्थानों में स्थापित आकर्षक प्रतिमाओं का विजर्सन बैनगंगा नदी, दलसागर तालाब, मठ तालाब एवं बंजारी जलाशय सहित अन्य जलाशयों में िकिया गया इसके साथ ही गणेश प्रतिमाएँ घरों घरों एवं अनेक संस्थाओं में भी स्थापित की गयी थी जिनकी दस दिनों तक पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना के पश्चात हवन एवं भोज प्रसाद के साथ विसर्जन किये जाने का क्रम जारी है अनेक परिवारों ने प्रतिमाओंका विसर्जन घर में बड़े जलपात्र में कर पूज्य गणेश प्रतिमा की मिट्टी का उपयोग अपने होम गार्डन में किया । पूजन पंडालो से भव्य शोभायात्रा निकालकर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुये गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक ले जाया गया । मंगलवार से गणेश स्थापना वाले स्थानों पर हवन करने का क्रम जारी हो गया था जो गुरूवार तक अलग अलग स्थानों पर चलते रहा । पिछले दस दिनों से गणेश जी की आराधना चल रही थी अनेक स्थानों पर भजन, देवी गीतों सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये । नगर के काली चौक में गणेश जी की आकर्षक 9 फुट की प्रतिमा स्थापित की गयी थी । सिवनी जिला मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण अंचलों में भी गणेशोत्सव की धूम रही आज अनंत चतुर्दशी को गणेश विसर्जन किया गया । गणेश विसर्जन के लिये पूजन पंडालों से प्रतिमाओं को भव्य शोभा यात्रा के रूप में बाजे गाजे के साथ ले जाया गया और गणेश जी को नाचते हुये जलाशय तक ले जाने के दौरान गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के नारे लगाते रहे ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष