Tue, 20 Oct 2026 | 04:17:25 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

छिन्न भिन्न हो चुकी है नगर की यातायात व्यवस्था

छिन्न भिन्न हो चुकी है नगर की यातायात व्यवस्था
शेयर करें:
छिन्न भिन्न हो चुकी है नगर की यातायात व्यवस्था सिवनी यशो:- शहर के मुख्य बाजारों की सड़कों पर फिर से स्टेंट बोर्ड लगवाने, प्रतिष्ठानों के बाहर सामान रखने तथा प्रतिष्ठाानों के सामने दुपहिया चौ पाहिया वाहन खड़े होने से यातायात व्यवस्था फिर से चरमरा गई है। शहर के बाजारों के आसपास वाहन पार्किंग सुविधा नहीं होने से स्थितियां और ज्यादा बिगड़ गई है। अतिक्रमण हटाओ अभियान खत्म होने के बाद निगरानी न होने के कारण निगरानी के अभाव में व्यापारियों ने फिर से प्रतिष्ठानों के बाहर स्टेंट बोर्ड, सामान और बेतरतीब रूप से खड़े दुपहिया चौपहिया वाहनों के कारण बाजारों में राहगीरों और आमजनों को चलने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि नगरपालिका और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर पिछले समय ही लंबा अभियान चलाकर सिवनी नगर के व्यस्ततम बाजारों से व्यापारियों का अतिक्रमण हटाया था। लेकिन, अभियान के बाद लचर मॉनिटरिंग के कारण बाजारों में स्थितियां फिर से पहले जैसी हो गई है।

आधी सड़को तक व्यापारियों का फैला है व्यापार

नगर के सीमित क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियाँ अधिक होती है विशेष व्यापार के लिये कुछ विशेष क्षेत्र चिन्हित है और उन चिन्हित क्षेत्रों में लगातार व्यापारियों की संख्या बढ़ी, उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी साथ ही पिछले कुछ वर्षो की अपेक्षा वर्तमान में यातायात का दबाव भी कई गुना अधिक हो गया है । तेजी से बढ़ते इस दबाव के साथ ही सामाजिक मर्यादाओं का तानाबाना छिन्न भिन्न होने के कारण जरासा धक्का लगने पर मारपीट और अश£ील भाषा का प्रयोग होने लगता है अस्त व्यस्त यातायात के कारण आयेदिन कहा सुनी मारपीट होते रहती है ।

वाहन पार्किंग स्थलों का अभाव

व्यस्ततम बाजारो में दुपहिया वाहन तो लगातार बढ़ रहे हैं,जबकि वाहनों के लिए पार्किंग स्थल नहीं होने से अधिकांश दुपहिया वाहन अपने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर ही सड़क पर खड़े किए जा रहे हैं। इसमें कई चालक तो अपने वाहन अवस्थित रूप से सड़क पर ही खड़े कर रहे हैं,जिससे राहगीरों को आने जाने में परेशानी हो रही है। बाजार में अधिक वाहन सड़कों पर ही खड़े किए जा रहे हैं। इसके साथ ही मुख्य बाजार में ऑटो रिक्शा व फोर व्हीलर वाहनों धमाचौकड़ी भी होती है । नगरीय क्षेत्र के बुधवारी बाजार, नेहरू रोड, बाहुबलि चौक शुक्रवारी, बस स्टैण्ड, गणेश चौक, छिंदवाड़ा क्षेत्र में वाहनों के बेतरतीब वाहन खड़े हो रहे है और इसके साथ ही नगर के हर क्षेत्र में आवारा पशुओं की धमाचौकड़ी ने यातायात व्यवस्था को तारतार कर दिया है ।

बीच सड़क में खड़े होते है चौपहिया वाहन

वही नगरीय क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को ध्वस्त करने में एक और बड़ा कारण यह माना जा रहा है कि अनेक दुपहिया एवं चौपाहिया वाहन धारक ऐसे है जिनके पास अपने वाहन रखने के स्थान नहीं है और ऐसे वाहन धारक अपने वाहनों को सड़क के किनारे पार्क देते है उनके द्वारा सड़को के किनारे वाहनो की पार्किग से किसी को कितनी भी परेशानी हो उससे उन्हें कोई लेना देना नहीं परेशानी वहाँ और अधिक बढ़ जाती है जहाँ की गलियाँ सकरी है और सकरी गलियों में ऐसे चौपाहिया वाहनों की लाईने लगी रहती है । प्रतिष्ठानों के सामने वाहनों की मनमानी पार्किंग सुचारू यातायात के लिये चुनौती तो है ही कानून व्यवस्था में भी खलल पैदा करने वाली साबित हो रही है । पिछले दिनों बारापत्थर बाहुबलि चौक में जो झगड़ा हुआ वह वाहन पार्किंग की अव्यवस्था का ही कारण बताया जा रहा है । छोटी सी बात पर कहा सुनी इस स्तर तक बढ़कर पूरे क्षेत्र में अशांति फैलाने वाली सिद्ध होती है । नगरीय क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिये नगरीय प्रशासन और यातायात प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है अन्यथा किसी दिन अप्रिय स्थिती उत्पन्न हो सकती है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें