छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

बाघ की तरह ही जंगल, पर्यावरण और परिस्थितिकी तंत्र की रक्षा करना हमारा कर्तव्य, देलाखारी अनुभूति शिविर 

Chhindwara 20 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:-  मध्यप्रदेश ईको टूरिज्म  विकास बोर्ड व वन विभाग छिंदवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में स्कूली बच्चों के लिए अनुभूति पश्चिम वन मंडल छिंदवाड़ा वन परिक्षेत्र देलाखारी के गौघाट आयोजित किया गया हैं। छिंदवाड़ा जिले के पश्चिम वनमंडल के वन परिक्षेत्र देलाखारी शासकीय माध्यमिक शाला विद्यालय बम्हनी के छात्र छात्राओं ने वन व पर्यावरण के प्रति जागरुक कराने के लिए  अनुभूति कैम्प का आयोजन किया। अनुभूति मास्टर ट्रेनर मोहन साहू  ने जंगल के बाघ को बारे में हम हैं बदलाव की जानकारी के साथ प्रकृति पथ पर पेड़, पौधों, घाँस,औषधीय पौधों की पहचान करवाई, उनके उपयोग से अवगत करवाया, वृक्ष एवं वनों के महत्व, पर्यावरण, खाद्य श्रृंखला, दीमक की बामी,  हिरण एवं मृग प्रजाति में अंतर बताया,नदी नाले में जल का प्रवाह, भू जल संरक्षण की जानकारी दी । 
व्ही एस कुशरे, गोस्वामी अनुभूति प्रेरक पर्यावरणीय असंतुलन एवं उसके होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी एवं वनों के संरक्षण हेतु विद्यार्थियों को जानकारी दी। कार्यक्रम में  वन विभाग की संरचना एवं विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती, पदोन्नति एवं पदों की जानकारी दी। मिशन लाईफ तितलियों के जीवन चक्र जानकारी,चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई, अनसिले  कपड़े से थैला बनाना  गतिविधियां कराई गई,फीडबैक फार्म भरवाए, शपथ ग्रहण करवाई,  साथ  मैं भी बाघ- हम हैं बदलाव  छात्र छात्राओं को देलाखारी निबंध प्रतियोगिता अरविंद उइके कपिल भारती,अर्जुन भारती, वन परिक्षेत्र अधिकारी देलाखारी वन परिक्षेत्र अधिकारी अंचल भरद्वाज ,आसाशकीय मास्टर ट्रेनर मोहन साहू  शासकीय प्रेरक गोस्वामी अनुभूति शासकीय प्रेरक गोविंद नारायण तिवारी, रोहित कुमार यादव  राठौर, प्रखर सोनी, ने वन प्राणी,पर्यावरण संरक्षण की जानकारी छात्र छात्राओं को दी । 
कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधि,  जितेन्द्र शाह, कुन्ती ईवनाती जनपद सदस्य, भगवत यादव,  लघु वन उपज समिति अध्यक्ष   ग्राम पंचायत सिंगोड़ी उपसरपंच सीताराम यादव , कमलेश यादव पूर्व पेरक महेंद्र यादव, अनिल डेहरिया, वी ऊइके, ए के डेहरिया,आर पी पंद्रे वन परिक्षेत्र अधिकारी नेपाल परतेती, किसोरी यादव, संदीप खमरिया चंद्रभान शाह, विभाग का अमला सहित शिक्षकलखन लाल आहके, प्रेमलाल भारती, वनरक्षक, चैत लाल यादव, परतें , श्रीमती अंजना डाहरिया शिक्षक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया  अनुभूति कार्यक्रम के  समापन वन परिक्षेत्र अधिकारी अंचल भरद्वाज ने सभी लोगों का  आभार व्यक्त किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!