छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनी

कोई मुंह काला कर रहा है तो कोई सिर मुंडवा रहा है

सिवनी यशो:- पिछले दिनों संपन्न हुये विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गये परंतु तीन राज्यों में मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर बीजेपी में मंथन चल रहा है तो वहीं चुनाव परिणामों के पूर्व सुर्खियाँ बटोरने के लिये बडबोलापन दिखाने वाले ऐसे नेता और समर्थक जिनके अनुसार परिणाम नहीं आये तो वे मुश्किल में फंस गये है और उनमें से कोई अब मुंह काला करा रहा है तो कोई अपनी मूंछ कटवाा रहा है तो एक ऐसे भी समर्थक है जो आधा सिर मुडवाने पर मजबूर हुये है । मध्यप्रदेश के एक बडबोले कांग्रेसी नेता है फूल सिंह बरैया जिन्होंने मध्य प्रदेश कहा था कि यदि मध्यप्रदेश में भाजपा की 50 सीटे भी आ गयी तो वह राजभवन के सामने अपने मुंह काला कर लेंगे और जब चुनाव परिणाम आये तो भाजपा को 163 सीटे मिली और वे हंसी के पात्र बन गये । उनसे विरोधी बार बार मुंह काला कब करोओगें कहने लगे तो वे राजभवन की ओर मुंह पर कालिक पोतने निकले परंतु कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने उन्हें काला टीका लगाकर ऐसा करने से रोका । राजधानी भोपाल में गुरुवार को बड़ा पॉलिटिकल ड्रामा देखने बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गये थे । इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में खल्लारी विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार हार जाती है तो वह अपने आधे बाल और आध मूंछ को मुंडवा लेगा. दुर्भाग्य वश खल्लारी विधानसभा सीट पर बीजेपी की हार हुई और कांग्रेस उम्मीदवार की जीत हुई । शर्त के मुताबिक राम यादव अपना आधा सिर और आधी मूंछ को मुंडवा कर घूम रहा है । इस हार जीत के चक्कर में अनेक बड़बोले फंंस गये है छत्तीसगढ़ के एक कांग्रेसी नेता अमरजीत भी सुर्खियों में है जिन्होंने कह दिया था कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो वह अपनी मूंछ मुंडवा लेंगे अब युवा मोर्चा के कार्यकत्र्ता उन पर दबाव बना रहे है और सेविंग का सामान उनके घर पहुँचा दिया है । चुनाव में अनेक तरह की शर्ते और सट्टे लगे परंतु कुछ चर्चित शर्ते सुर्खियों में बनी हुयी है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button