मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची गुरूवार को जारी होना तय

Seoni 08 January 2025

सिवनी यशो :- मध्य प्रदेश में भाजपा के जिलाध्यक्षों के चयन तय हो चुका है और भारतीय जनता पार्टी गुरूवार को दोपहर तक सूची जारी भी कर देगी । बुधवार को यह चर्चा थी कि देर रात तक जिलाध्यक्षों की सूची आ जाएगी, और लगभग प्रदेश कार्यालय सूची जारी करने की तैयारी भी कर चुका था, परंतु सूची जारी नहीं होने के पीछे कोई विशेष कारण हो सकता है । सूत्र तो यह भी बता रहे है कि प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भाजपा के निवर्तमान अध्यक्षों से गुरूवारों की सुबह चर्चा करेंगे और जिला अध्यक्ष के रूप में उनके द्वारा किये गये कार्यो और पार्टी को बूथ तक मजबूत करने के लिये उनको धन्यवाद देते हुये आगे भी बेहतर जिम्मेदारियों के लिये उन्हें तैयार रहने की बात कर सकते है ।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार की दोपहर तक सूची जारी कर सभी नव नियुक्त जिलाध्यक्षों को भोपाल बुलाया जा सकता है । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के निर्वाचन के लिये प्रदेश के निर्वाचन प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान का 10 जनवरी को भोपाल आना प्रस्तावित है और वे यहाँ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के लिये जिला अध्यक्षों से रायशुमारी करेंगे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!