मध्यप्रदेशछिंदवाड़ाहेल्थ
Trending

हल्दीराम की सोनपापड़ी में निकलीं जिंदा इल्लियां, शुद्धता के दावे पर बड़ा सवाल

हल्दीराम की सोनपापड़ी में निकलीं जिंदा इल्लियां, शुद्धता के दावे पर बड़ा सवाल

परासिया में नामी ब्रांड की मिठाई में जाले और कीड़े, खाद्य विभाग से की गई औपचारिक शिकायत


Chhindwara 13 January  2026

छिंदवाड़ा /परासिया यशो:- शुद्धता और गुणवत्ता का दावा करने वाले देश के प्रतिष्ठित ब्रांड हल्दीराम की विश्वसनीयता पर उस समय गंभीर सवाल खड़े हो गए,

जब परासिया निवासी एवं समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया द्वारा खरीदी गई

हल्दीराम सोनपापड़ी के पैकेट में जिंदा इल्लियां और जाले रेंगते हुए पाए गए

इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौरसिया ने
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला छिंदवाड़ा को लिखित शिकायत सौंपते हुए
कंपनी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला

रिंकू रितेश चौरसिया ने बताया कि –

उन्होंने 02 जनवरी 2026 को परासिया स्थित
हल्दीराम के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर से सोनपापड़ी के दो पैकेट खरीदे थे।

एक पैकेट खोलते ही उसमें इल्लियां और जाले दिखाई दिए, जिससे घर के सभी सदस्य स्तब्ध रह गए।

उन्होंने तुरंत कंपनी के कस्टमर केयर पर शिकायत दर्ज कराई और
बैच नंबर व फोटो ई-मेल के माध्यम से भेजे।

आरोप है कि कंपनी की ओर से न तो संतोषजनक जवाब दिया गया और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई

खाद्य विभाग को सौंपे गए सबूत

चौरसिया ने फूड सेफ्टी ऑफिसर गोपेश मिश्रा एवं

पंकज कुमार घागरे (खाद्य विभाग, छिंदवाड़ा) को
सील पैक डिब्बा और

खुला हुआ दूषित पैकेट साक्ष्य के रूप में सौंपा।

खाद्य विभाग द्वारा सामग्री को विधिवत जब्त कर लिया गया है

और भोपाल लैब से जांच कराने का आश्वासन दिया गया है।

रिपोर्ट के आधार पर संबंधितों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की बात कही गई है।

⚠️ उपभोक्ता चेतावनी:
नामी ब्रांड होने के बावजूद खाद्य सामग्री का उपयोग करने से पहले पैकिंग, एक्सपायरी डेट और गुणवत्ता की जांच अवश्य करें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button