सिवनीमध्यप्रदेश

एल.एन.सी.टी. ग्रुप द्वारा सिवनी में गुरु द्रोणाचार्य शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन

दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ शुभारंभ, उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान

सिवनी में एलएनसीटी ग्रुप का गुरु द्रोणाचार्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ शुभारंभ, उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान

Seoni 13 January 2026

सिवनी यशो:- एल.एन.सी.टी. ग्रुप द्वारा सिवनी में गुरु द्रोणाचार्य शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

Seoni LNCT Guru Dronacharya Teacher Award Ceremony with MLA Dinesh Rai Munmun
एलएनसीटी ग्रुप द्वारा आयोजित गुरु द्रोणाचार्य शिक्षक सम्मान समारोह में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन करते हुए।

समारोह के मुख्य अतिथि माननीय विधायक दिनेश राय मुनमुन रहे। विशेष अतिथियों के रूप में जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रदीप राय एवं आनंद शर्मा उपस्थित रहे।

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपने उद्बोधन में कहा कि

“एलएनसीटी केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि ज्ञान का ऐसा महासागर है, जिसकी सकारात्मक ऊर्जा से शिक्षा की खुशबू चारों ओर फैलती है।”

उन्होंने शिक्षकों को समाज निर्माण की आधारशिला बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।

Seoni LNCT Guru Dronacharya Teacher Award Ceremony with MLA Dinesh Rai Munmun
एलएनसीटी ग्रुप द्वारा आयोजित गुरु द्रोणाचार्य शिक्षक सम्मान समारोह में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन करते हुए।

कार्यक्रम में डॉ. एम.सी. सानोदिया (वरिष्ठ प्रोफेसर) की विशेष उपस्थिति रही। यह आयोजन एलएनसीटी ग्रुप के माननीय सचिव अनुपम चौकसे के संरक्षण एवं मार्गदर्शन तथा डायरेक्टर डॉ. अम्बकेश्वर पाठक के कुशल नेतृत्व एवं समन्वय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सम्मानित शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन की सबसे मजबूत कड़ी है।

कार्यक्रम की सफलता में प्रो. सुबोध सिंह तोमर, प्रो. निलेश कुमार सिंह, सत्यम मिश्रा एवं विकास पवार का विशेष योगदान रहा। उनके समर्पण और प्रभावी समन्वय से यह आयोजन स्मरणीय बन सका।

समारोह के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!