छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

लोकसभा प्रत्याशी ने सामाजिक प्रतिनिधियों सहित अनेक संगठनों से किया संवाद

अनेक स्थानों पर युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

लोकसभा प्रत्याशी ने सामाजिक प्रतिनिधियों सहित अनेक संगठनों से किया संवाद - Seoni News

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी कीं सबसे बड़ी ताकत और पूंजी कार्यकत्र्ता है । एक एक कार्यकत्र्ता से मिलकर आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन बना है जो सत्ता के माध्यम से सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करता है । उक्ताशय की बात भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी ने गत दिवस लोकसभा चुनाव प्रभारी वीरेन्द्र फौजदार, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं सिवनी विधानसभा प्रभारी संतोष अग्रवाल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ सिवनी विधानसभा का सघन जनसंपर्क के दौरान कही । अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार श्रीमती पारधी ने अनेक ग्रामों में जनसंपर्क करते हुये नुक्कड़ सभाएँ को संबोधित किया । इस जनसंपर्क अभियान में भाजपा के कार्यकत्र्ताओं एवं आमजनों में व्यापक उत्साह रहा है । अनेक स्थानों में कांग्रेस सहित अन्य राजनैतिक दलों के कार्यकत्र्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और भाजपा शामिल हुये राजनैतिक कार्यकत्र्ताओंं ने भाजपा की रीति नीति और सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त किया। सिवनी विधायक श्री राय ने बताया कि लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती पारधी के जनसंपर्क अभियान के दौरान अनेक स्थानों पर आमजनों एवं राजनैतिक कार्यकत्र्ताओं बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की श्री राय ने सभी नवागुंतक कार्यकत्र्ताओं का अभिनंदन किया । लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती पारधी ने सिवनी जिला मुख्यालय में महामाया वार्ड एवं अंबेडकर वार्ड में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया ।

बघेल समाज के प्रतिनिधियों से की चर्चा

लोकसभा प्रत्याशी ने सामाजिक प्रतिनिधियों सहित अनेक संगठनों से किया संवाद - Seoni News

इसके पश्चात भाजपा की प्रत्याशी श्रीमती पारधी के समर्थन में प्रदेश प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरिया, लोकसभा प्रभारी वीरेन्द्र फौजदार सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं सिवनी विधानसभा प्रभारी संतोष अग्रवाल ने मुख्यालय के बाहुबलि लाँन में बघेल समाज के प्रतिनिधियों सेे चर्चा की और कहा कि आप सभी ने भाजपा को हमेशा साथ दिया है देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिये आप सभी पूरी ताकत से कार्य करेंगे ऐसी अपेक्षा है । बघेल समाज की इस आयोजित बैठक में समाज के वरिष्ठ नेता कीरत सिंह बघेल, अतरसिंह बघेल, डां. आर एस अग्रवाल, थानसिंह बघेल, चंदू बघेल, गोपाल सिंह बघेल, विजेन्य बघेल, विनय बघेल, ब्रजकुमार बघेल, मनीष बघेल, नितेन्द्र बघेल, सुश्री रानी बघेल, बिंदू बघेल, घनश्याम बघेल सहित अन्य सामाजिकजन उपस्थित रहे ।

सनोडिया समाज के प्रतिनिधियों से मांगा समर्थन

 

लोकसभा प्रत्याशी ने सामाजिक प्रतिनिधियों सहित अनेक संगठनों से किया संवाद - Seoni News
बघेल समाज की बैठक के पश्चात कुर्मी समाज के प्रतिनिधियों से श्रीमती पारधी सहित भाजपा के वरिष्ठजनों ने चर्चा की और सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने समाज के वरिष्ठजनों का परिचय कराया और बताया कि भारतीय जनता पार्टी को इस समाज की ओर से हमेशा बड़ा सहयोग प्राप्त होते रहा है और कुर्मी समाज इस क्षेत्र में कृषि जैसे पवित्र कार्य को करने वाली प्रतिष्ठित समाज है । श्रीमती पारधी ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में जितना बेहतर सहयोग किया जा सकता वह सब हम विधायक जी के साथ मिलकर करेंगे और जो कार्य अभी तक हुये है उन्हें और बेहतर बनाने का प्रयास करना हमारा लक्ष्य रहेगा । कुर्मी समाज की ओर से प्रहलाद पटेल, चेतराम सनोडिया, विठ्ठल सनोडिया, रूकमणी सनोडिया, कश्यप, परसराम सनोडिया, नितेश सनोडिया, कन्हैया सनोडिया सहित प्रतिष्ठितजन उपस्थित रहे ।

चिकित्सको से की चर्चा

लोकसभा प्रत्याशी ने सामाजिक प्रतिनिधियों सहित अनेक संगठनों से किया संवाद - Seoni News

श्रीमती पारधी ने बहुबली लाँन में ही चिकित्सा क्षेत्र में कार्य करने वाले निजी चिकित्सको से चर्चा की और कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के विकास के लिये जो बेहतर कार्य कर रहे है उसकी गूुुज पूरी दुनिया में है बेहतर चिकित्सा व्यवस्था बनाने में भाजपा ने जो ऐतिहासिक कदम उठाये है उस विषय में आप से बेहतर कौन समझ सकता है, इन कार्यो को जनता के बीच आप सभी ने पहुँचाने का काम भी किया है आगामी समय में मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने में आप सभी की सकारात्मक भूमिका बेहतर परिणाम देंगी । भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने सभी उपस्थित चिकित्सकों का परिचय कराया और उनके कुशल सेवाभावी कार्यो में मिले सहयोग का उल्लेख किया । इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री डांं. अभिजीत चौहान, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भूपेन्द्र मिश्रा, डां. आर एस बघेल, डाँ. बसंत राय सहित अनेक निजी चिकित्सक उपस्थित रहे ।

अधिवक्ताओं से की भेंट

लोकसभा प्रत्याशी ने सामाजिक प्रतिनिधियों सहित अनेक संगठनों से किया संवाद - Seoni News
भाजपा की लोकसभ प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी ने बाहुबली लांन में ही जिले के अधिवक्ताओं से भी भेंट की और कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है यह बात आप सभी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देखी है प्रधानमंत्री जी के कार्यो से देश का गौरव बढ़ा है, व्यापक जनकल्याण की योजनाओं के माध्यम से खुशहाली आयी है और भी अनेक बाते है और आज इस बात की आवश्यकता है कि देश की बेहतरी के लिये प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पुन: सरकार बने । अधिकवक्ताओं का परिचय विधानसभा चुनाव प्रभारी संतोष अग्रवाल ने कराया । इस अवसर पर सुरेन्द्र नाथ शुक्ला, मुकेश अवधिया, पंकज जैन, रूद्रदेव रांहगडाले, युवराज राहंगडाले, नरेन्द्र ठाकुर, बाबा पांडे सहित अनेक अधिवक्तागण उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button