WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

भव्य शोभायात्रा , प्रतिभा सम्मान के साथ बरघाट में मनाई जाएगी भगवान परशुराम जयंती

बरघाट यशो:- ब्राह्मण समाज समिति बरघाट द्वारा समाज के आराध्य भगवान परशुराम जी का प्राकट्योत्सव प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। ब्राह्मण समाज समिति अध्यक्ष पंडित शिवशंकर शर्मा ने बताया कि हमारे समाज के आराध्य जिनके हम वंशज हैं भगवान विष्णुजी के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी प्रगट् उत्सव बरघाट नगर में मनाया जाएगा। जिसमें नगर व ग्रामीण क्षेत्र में निवास कर रहे सभी ब्राह्मण परिवार की सहभागिता रहेगी । श्री शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भगवान परशुराम जयंती पर सबसे पहले मढिया वार्ड में स्थापित भगवान परशुराम फरसा स्थल में प्रात: नौ बजे से फरसा का विधिवत पूजन पाठ किया जाएगा, साथ ही भगवान परशुराम जी के छाया चित्र का पूजन किया जावेगा तपश्चात परशुराम वाटिका पुस्तकालय फरसा स्थल से समाज द्वारा भव्य वाहन शोभायात्रा यात्रा निकाली जाएगी जो कि कबीर गार्डन के बाजू से कान्हीवाड़ा रोड होते हुए शहीद बिन्दु कुमरे चौक पहुंचेगी जहां से मेन रोड़ से सुभाष चौक, राममंदिर, बस स्टैंड, गांधी चौक, अस्पताल के सामने, कन्या शाला के सामने से होते हुए सिवनी रोड पर राजराजेश्वरी चौक पहुंचेगी व वहां से वापस होते हुए सीधे नये बस स्टैंड के पास मंगल भवन पहुंचेगी । श्री शर्मा ने बताया कि मंगल भवन में पूजन पाठ करके वरिष्ठजनों का उद्बोधन होगा जिसके बाद समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया जाऐगा एवं ब्राह्मण समाज के ऐसे बच्चे बच्ची जो इस सत्र में पांचवीं आठवीं दसवीं बारहवीं कक्षा में 75 प्रतिशत या से अधिक अंक प्राप्त करने सफल रहे उना समाज द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जिसके बाद भोजन प्रसादी का आयोजन रखा गया है जिसमें आप सभी की उपस्थिति सपरिवार प्रार्थनीय है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!