WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्मसिवनी

धार्मिक स्थलों पर ध्वनि प्रदूषण हेतु रोकथाम, लाउडस्पीकर हटाए गए

लखनादौन यशो:- धार्मिक स्थलों पर ध्वनि प्रदूषण को रोकने के उद्देश्य से जिला पुलिस प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिला पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के निर्देशानुसार, लखनादौन नगर निरीक्षक के पी धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस अमले ने लखनादौन के प्रमुख धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए।

इस अभियान में उप निरीक्षक श्रुति शर्मा, सहायक उप निरीक्षक हरि सिंह पटेल, उप निरीक्षक सुनील वाडीवा, सहायक उप निरीक्षक गोविंद पटेल और आरक्षक प्रकाश उइके भी शामिल रहे। पुलिस टीम ने राम मंदिर ट्रस्ट, लखनादौन जामा मस्जिद, गिरजाघर, जैन मंदिर, 24 तीर्थंकर जैन मंदिर संमनापुर, सिद्ध बाबा और धुनि वाले दादा जैसे धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकरों को हटाया।

इस कार्रवाई का उद्देश्य धार्मिक स्थलों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करना और क्षेत्र में शांति और सामंजस्य बनाए रखना है। इस पहल से स्थानीय निवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि ध्वनि प्रदूषण से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी ताकि ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!