Uncategorized

म.प्र.शिक्षक संघ ने किया मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Seoni 11 May 2025
सिवनी यशो:-म.प्र. शिक्षक संघ जिला सिवनी द्वारा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी शाला और जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। म.प्र. शिक्षक संघ राष्ट्र हित, शिक्षा हित, छात्र हित एवं शिक्षक हित की अवधारणा पर कार्य करता है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महारानी लक्ष्मीबाई की छात्रा कुमारी श्रद्धा सनोडिय़ा जिसने गृह विज्ञान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस उच्च माध्य. विद्यालय कक्षा दसवीं की छात्रा कुमारी माही यादव 96.4 त्नअंक, नेहाल बघेल 93.4 अंक ,सम बघेल 88त्न,कु.कृपा बघेल कक्षा 12वीं में 89त्नअंक प्राप्त किया है।

शिक्षक संघ द्वारा विद्यालय पहुंचकर प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सभी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने माता-पिता विद्यालय एवं जिले का नाम आगे भी गौरवान्वित करने के लिए शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती आराधना राजपूत एवं श्रीमती राजेश्वरी धुर्वे संघ के प्रान्तीय पदाधिकारी विजय शुक्ला, जिला अध्यक्ष अविनाश पाठक, जिला सचिव संतोष सूर्यवंशी जिला संगठन मंत्री अनिल शर्मा, हरिशंकर यादव, बृज किशोर शर्मा विनोद त्रिवेदी, वि.खं.सिवनी अध्यक्ष उमेश उइके विनोद त्रिवेदी, सुशील भांगरे, अजय यादव , गोपाल तिवारी एवं शिक्षक श्रीमती रश्मि राय, राज किशोर दुबे ,अनिल पलवार उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की सभी तहसील, विकासखंड एवं नगर इकाइयों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!