किसानों को गेहूँ का सबसे अधिक दाम देंगी मध्यप्रदेश सरकार
गेहूँ एवं धान पर बोनस देनी की घोषणा का भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने किया स्वागत, मुख्यमंत्री का माना आभार
Seoni 02 March 2025
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव किसान एवं जनता के हित में लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रहे है । मुख्यमंत्री डां. यादव ने बालाघाट में आयोजित किसान सम्मेलन में किसानों के हित में ऐतिहासिक घोषणा करते हुये कहा है कि मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेंहूँ की खरीदी 2600 रूपये प्रति क्विँटल करने के साथ धान उत्पादक किसानों को 4000 रूपये प्रति क्विंटल बोनस बहुत जल्द प्रदान किया जायेगा । किसान हितैषी इस निर्णय का भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने स्वागत करते हुये प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा की संवेदनशील सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है ।
श्रीमती बिसेन ने कहा कि मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी 26 सौ रूपये प्रति क्विंटल होगी । किसानो का गेंहूँ सबसे अधिक मूल्य पर खरीदने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य है । इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किसानों के हित में निर्णय लेते हुए 175 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस प्रदान किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट में ही किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुये ऐलान किया है कि धान उत्पादक किसानों को वर्ष 2024 में विक्रय किये गये धान पर प्रति हेक्टेयर चार हजार रुपये बोनस दिया जायेगा ।
श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा अनुरूप किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिये प्रदेश की सरकार पूरी क्षमता से कार्य कर रही है किसानों को हर प्रकार की सुविधा देने के सफल प्रयासों के साथ किसानों को सीधा लाभ देने का हमारी सरकार के मुखिया ने जो निर्णय लिया है वह निश्चित रूप से किसानों काी बेहतरी सुनिश्चित करने वाला सराहनीय निर्णय है और हम सिवनी जिले की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते है और इस हितकारी निर्णय का स्वागत करते हुये प्रदेश की संवेदनशील सरकार का आभार व्यक्त करते है । भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती बिसेन के साथ ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, प्रदीप राय आनंद शर्मा सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव द्वारा किसानो के हित में की गयी घोषणा का स्वागत किया है और जिले के किसानों को शुभकामनाएँ दी है ।



