सिवनी
मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम ने 80 हेक्टेयर अतिक्रमित वन भूमि को कराया मुक्त, खरीफ फसल पर छिड़का गया नष्टकारी रसायन
लखनादौन परिक्षेत्र के पाटन बीट में हुई बड़ी कार्यवाही, मक्का सहित अन्य फसलें की गईं नष्ट


Seoni 19 August 2025
सिवनी यशो :- मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड बरघाट परियोजना मण्डल सिवनी के संभागीय प्रबंधक श्रीमती भारती ठाकरे (भा.व.रो.) के निर्देशन में दिनांक 12 अगस्त 2025 को बड़ी कार्यवाही की गई। इस दौरान परियोजना परिक्षेत्र लखनादौन अंतर्गत पाटन बीट के कदा क्रमांक 159 की लगभग 80 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
अभियान के दौरान अतिक्रमित भूमि पर बोई गई खरीफ की फसलों को नष्ट करने के लिए फसल नष्टकारी रसायन का तीव्र छिड़काव किया गया। इस कार्रवाई में मक्का सहित अन्य फसलें पूरी तरह से नष्ट कर दी गईं।
इस अभियान में संयुक्त वनमण्डलाधिकारी उत्तर सामान्य वनमण्डल लखनादौन गोपाल सिंह, उपसंभागीय प्रबंधक बरघाट परियोजना मंडल सिवनी अनिल कुमार क्षत्रिय, परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी लखनादौन श्री ए.के. अड़कने, परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी सिवनी/कान्हीवाड़ा दिनेश कुमार झारिया, वन परिक्षेत्राधिकारी श्री मिश्रा एवं श्री बघेल, कार्यवाहक वनपाल रज्जन उडकरे, वनरक्षक एन.के. तेकाम एवं श्रीमती स्वाती अग्रवाल सहित पुलिस बल व वन विद्यालय लखनादौन के 37 प्रशिक्षु वनरक्षक मौजूद रहे।
स्थायी कर्मी राजेन्द्र बिसेन एवं राजकुमार डहेरिया का भी इस कार्य में उल्लेखनीय योगदान रहा।