सिवनी में 154वां संगीतमय सुंदरकांड संपन्न, राष्ट्रप्रेम के साथ वीर बलिदानियों का स्मरण
Seoni 17 August 2026 सिवनी यशो:- श्रीराम भक्त हनुमान जी महाराज एवं मां भगवती ज्वाला देवी की असीम कृपा से सिद्धपीठ श्री ज्वाला देवी मंदिर, परतापुर रोड, भैरोगंज सिवनी में 154वां साप्ताहिक संगीतमय सुंदरकांड एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ श्रद्धा, भक्ति और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं, माताओं-बहनों और श्रद्धालुजनों ने सहभागिता कर भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की आराधना की।
पिछले दो वर्षों से अधिक समय से प्रत्येक शनिवार इस धार्मिक आयोजन का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। नियमित रूप से आयोजित होने वाले सुंदरकांड पाठ ने क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बनाने के साथ ही युवाओं और नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का कार्य किया है।