Mon, 19 Oct 2026 | 04:32:37 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन!

बालरूप हनुमान मंदिर का 15 वाँ पाटोत्सव 10 जनवरी को, पाटोत्सव पर धूमधाम से संपन्न होंगे अनेक धामिक आयोजन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 08, 2025 07:34 pm / Post views : 128

बालरूप हनुमान मंदिर का 15 वाँ पाटोत्सव 10 जनवरी को, पाटोत्सव पर धूमधाम से संपन्न होंगे अनेक धामिक आयोजन
शेयर करें:
 Seoni 08 January 2025 सिवनी यशो:- नगर के प्रतिष्ठित बाल रूप हनुमान मंदिर में 15 वे पाटोत्सव पर्व का आयोजन आगामी 10 जनवरी शुक्रवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए मंदिर समिति द्वारा व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। 10 जनवरी को पाटोत्सव के साथ ही बैकुंठवासी जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का दंडदीक्षा जयंती दिवस भी मनाया जाएगा इस अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मंदिर समिति ने बताया है कि, 10 जनवरी को प्रात: 5:00 बजे मंदिर के गर्भगृह में अभिषेक प्रारंभ होगा तत्पश्चात पूजन , चोला श्रृंगार एवं आरती की जाएगी। इस कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 12:00 बजे हवन का आयोजन किया गया है । जबकि शाम 5:00 बजे से महा प्रसाद के रूप में भंडारा वितरण का आयोजन भी किया जा रहा है । मंदिर के पाटोत्सव के इन कार्यक्रमों के पश्चात प्रतिदिन संध्या को होने वाली आरती शाम 6:30 बजे प्रारंभ होगी एवं रात्रि 8:00 बजे महाराज श्री का पादुका पूजन कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए गुरु आश्रम की ओर से मातृधाम के पीठ प्रबंधक पंडित धर्मवीर श्री अजीत तिवारी जी उपस्थित रहेंगे। पादुका पूजन के पश्चात रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया है । उल्लेखनीय है कि जनवरी 2008 में इस प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर में कुंभ अभिषेक के रूप में एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन हुआ था इस कार्यक्रम में स्वयं जगतगुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज भी शामिल रहे थे और उनके आशीर्वाद तथा सानिध्य में यह संपूर्ण आयोजन गुरु आचार्यों द्वारा ही संपन्न कराया गया था। तभी से मंदिर के कुंभाभिषेक दिवस को पाटोत्सव के रुप में मनाए जाने के साथ ही महाराज श्री के दंड सन्यास दीक्षा जयंती को मनाए जाने की परंपरा रखी गई है। मंदिर समिति ने बताया कि, पाटोत्सव के अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें यदि कोई भक्त स्वेच्छा से कोई सामग्री दान देना चाहता है तो वह मंदिर के दान काउंटर पर संपर्क कर सकता है। मंदिर समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं और गुरु परिवार के सदस्यों से 10 जनवरी को आयोजित होने वाले इन सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष