Thu, 22 Oct 2026 | 02:24:00 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

अपडेट- बाघ का शिकार बना 17 वर्षीय सुमित, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 20, 2025 09:12 pm / Post views : 282

अपडेट-  बाघ का शिकार बना 17 वर्षीय सुमित, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
शेयर करें:

राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर आवागमन ठप, 25 लाख मुआवज़े और बाघ पकड़ने की मांग पर अड़े 

Seoni 20 June 2025 सिवनी यशो:-सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बावनथड़ी (पिंडरई बुट्टे) के एक 17 वर्षीय किशोर को जंगल में गाय चराते समय बाघ ने मार डाला। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कुरई मुख्यालय पहुंचकर नेशनल हाईवे 44 पर चक्का जाम कर दिया, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

गाय चराते समय बाघ ने किया हमला

मृतक युवक की पहचान सुमित पिता पंचम पन्द्र (उम्र 17 वर्ष) के रूप में हुई है। वह शुक्रवार को घर की गायों को चराने के लिए गांव से लगे जंगल की ओर गया था। इसी दौरान जंगल के किनारे बाघ ने उस पर हमला कर घसीट कर ले गया।
ग्रामीणों ने घटना को देखा और अन्य लोगों को सूचना दी। लाठी-डंडों से लैस दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां लगभग एक किलोमीटर अंदर खवासा परिक्षेत्र में भीड़ देखकर बाघ युवक का शव छोड़कर भाग गया।

ग्रामीणों में भारी आक्रोश, वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। परिजन और गांववाले शव के साथ कुरई बस स्टैंड पहुंचे और दोपहर 4.30 बजे से चक्का जाम शुरू कर दिया, जो देर रात तक जारी था।

प्रशासनिक अमला मौके पर, परिजन 25 लाख की सहायता और बाघ पकड़े जाने की मांग पर अड़े

ग्रामीणों की मांग है कि –

  • मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए,

  • और आक्रामक बाघ को पकड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अनुविभागीय पुलिस अधिकारी ललित गठरे, पेंच टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर रजनीश सिंह, कुरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम और जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश सनोडिया मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
हालांकि समाचार लिखे जाने तक चक्काजाम नहीं हटाया गया था और हाईवे पूरी तरह अवरुद्ध था।