Mon, 19 Oct 2026 | 02:42:57 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 11, 2026 08:33 pm / Post views : 113

शेयर करें:
खोजी खबर | पंचायत में वित्तीय अनियमितता

गोरखपुर ग्राम पंचायत में 4.5 लाख के दोहरे भुगतान का आरोप, नर्मदा परिक्रमा पथ कार्य में अनियमितता

पौधारोपण–फेंसिंग और समतलीकरण कार्य में एक ही स्थल के जियो टैग, शिकायत के बाद जांच की मांग

घंसौर। जनपद पंचायत घंसौर अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरखपुर में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी राशि के दुरुपयोग और दोहरे भुगतान का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नर्मदा परिक्रमा पथ और समतलीकरण कार्य में लगभग साढ़े चार लाख रुपये से अधिक राशि के भुगतान पर सवाल उठाए गए हैं।

दो अलग कार्य दिखाकर निकाली गई राशि

प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्मदा परिक्रमा पथ के आश्रम स्थल पर पौधारोपण एवं फेंसिंग कार्य के लिए 16 अगस्त 2024 को स्वीकृति दी गई थी, जिसमें लगभग 2 लाख 36 हजार रुपये खर्च दर्शाए गए हैं। इसके अलावा पेट्रोल पंप के पीछे गोरखपुर में समतलीकरण कार्य के नाम पर कार्य क्रमांक 1737 00 3077 / LD / 22012034591493 के तहत 29 दिसंबर 2024 को बिल प्रस्तुत कर 11 जुलाई 2025 को लगभग 2 लाख 38 हजार रुपये का भुगतान किया गया।

एक ही स्थल के जियो टैग और फोटो

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों कार्यों के जियो टैग और फोटो एक ही स्थान के बताए जा रहे हैं, जिससे दोहरे भुगतान की आशंका जताई जा रही है।

मौके पर नहीं दिखा समतलीकरण कार्य

ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर समतलीकरण कार्य दर्शाया गया है, वह पथरीला क्षेत्र है और मौके पर किसी प्रकार का वास्तविक समतलीकरण कार्य दिखाई नहीं देता। इसके बावजूद कागजों में कार्य पूर्ण दर्शाकर राशि निकाल ली गई।

घटिया सामग्री और फर्जी पौधारोपण की भी आशंका

नर्मदा परिक्रमा पथ पर किए गए पौधारोपण और फेंसिंग कार्य में भी घटिया सामग्री के उपयोग और फर्जी पौधारोपण की आशंका जताई गई है।

जांच की ओर टिकी लोगों की नजर

बताया जा रहा है कि इस मामले की जानकारी पहले भी कुछ अधिकारियों को थी, लेकिन कथित रूप से मामला दबा दिया गया। अब दोबारा लिखित शिकायत दिए जाने के बाद ग्रामीणों की नजर प्रशासनिक जांच पर टिकी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाती है तो पूरे मामले में बड़े स्तर की वित्तीय अनियमितता उजागर हो सकती है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष