Tue, 20 Oct 2026 | 09:14:40 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

43 वर्ष शिक्षा के लिये समर्पित शिक्षक की विदाई में पहुँचे जिला कलेक्टर क्षितिज सिंघल

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 02, 2024 11:52 pm / Post views : 172

43 वर्ष शिक्षा के लिये समर्पित शिक्षक की विदाई में पहुँचे जिला कलेक्टर क्षितिज सिंघल
शेयर करें:
छपारा यशो:- नगर के पुरानी बीटीआई कालोनी के नजदीक रहने वाले प्रतिष्ठित शिक्षक सुभाष कुमार ब्रम्हने प्रधानाध्यापक रहे, जिन्होंने अपने जीवन के 43 वर्षों से अधिक सेवा दी, शुक्रवार 31मई को सेवानिवृत हुए, उनके विदाई समारोह में कलेक्टर क्षितिज सिंघल, जिला पंचायत सीईओ नवजीवन पंवार एवम लखनादौन एस डी एम हिमांशु जैन सहित शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी पहुंचे एवं शुभकामनाओ के साथ आगामी भविष्य के लिए बधाई दी। ज्ञात हो कि शिक्षक सुभाष ब्राम्हने का जन्म 13 मई 1962 में छपारा जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-सिमरिया (गोहना),के एक सामान्य कृषक परिवार में हुआ था, सुभाष कुमार ब्रम्हनें प्रधान पाठक जनजातीय कार्य विभाग सेवा में 25 अप्रैल 1981 से 31 मई 2024 तक रहे सामान्य परिवार से आने वाले सुभाष कुमार ने हमेशा शिक्षा के महत्व को समझते हुए हर समय अपने विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के साथ आर्थिक सहायता भी करते रहे। वही सुभाष ब्रम्हने कई सामाजिक कार्यों और अभियानो में भी सक्रिय भागीदारी निभाई है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के कई बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे एवं उनका भविष्य बनाने हेतु उत्साहित करने के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी करते आए हैं जो उनके सहृदयी शिक्षक के रूप में लोकप्रिय रहे। तीन पुत्रों ने भी उनके उच्च मानदंडों और नैतिक मूल्यों का पालन किया, और वे अपने-अपने क्षेत्रों में सफलतापूर्वक कार्यरत हैं। श्री ब्रम्हने का जीवन, परिवार के प्रति समर्पण और शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष उदाहरण है। सुभाष कुमार ब्रम्हने ने हमेशा छात्रों की संर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी है अपने जन्म और प्रारंभिक जीवन से ही, श्री ब्रम्हने को शिक्षा के प्रति गहरी रुचि थी। उन्होंने शिक्षा- अध्यापन के क्षेत्र में कदम रखा और समर्पण और निष्ठा से काम किया। आने वाली पीढिय़ों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत रहेगा जहाँ उन्होने अपने विद्यार्थियों में नैतिक मूल्य, अनुशासन, और ज्ञान की ज्योत जलाने के लिए प्रसिद्ध रहे हैं, साथ ही अपने अद्वितीय शिक्षण शैली और नेतृत्व क्षमता से विद्यालय को एक उत्कृष्ट संस्थान में परिवर्तित किया। उनके उच्च शैक्षणिक स्तर से अनेक विद्यार्थियों ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचकर उनका सम्मान बढ़ाया है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष