Wed, 21 Oct 2026 | 07:39:43 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

सिवनी जिले के 6 स्काउटरों ने किया गुवाहाटी-मेघालय का प्रकृति अध्ययन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 24, 2026 06:53 am / Post views : 34

सिवनी जिले के 6 स्काउटरों ने किया गुवाहाटी-मेघालय का प्रकृति अध्ययन
शेयर करें:
सिवनी यशो :- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार जबलपुर संभाग द्वारा स्काउट-गाइड गतिविधियों के अंतर्गत वार्षिक हाइक एवं प्रकृति अध्ययन शिविर का आयोजन असम प्रांत के गुवाहाटी स्थित राज्य मुख्यालय सोनापुर (चमत्पाथर) में किया गया। शिविर में जबलपुर संभाग के 102 स्काउटर एवं गाइडर ने सहभागिता की। [caption id="attachment_47528" align="alignnone" width="300"]सिवनी जिले के स्काउट गाइड दल ने गुवाहाटी, शिलांग और चेरापूंजी के प्रकृति अध्ययन शिविर में सहभागिता की भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के वार्षिक हाइक कार्यक्रम में सिवनी जिले के 6 स्काउटरों ने गुवाहाटी, शिलांग और चेरापूंजी के प्राकृतिक स्थलों का अध्ययन किया।[/caption] इस कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने मेघालय के शिलांग, चेरापूंजी तथा असम के विभिन्न प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर प्रकृति अध्ययन से संबंधित गतिविधियों में भाग लिया। सिवनी जिले का दल जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कमिश्नर शिव सिंह कुमरे के मार्गदर्शन में शिविर में शामिल हुआ। कार्यक्रम का संचालन सहायक राज्य संगठन आयुक्त  ललित मिश्रा द्वारा किया गया। वहीं नरेंद्र शर्मा एवं विजय शुक्ला ने सहयोगी के रूप में मार्गदर्शन प्रदान कर हाइक को सफल बनाया। अध्ययन भ्रमण के दौरान स्काउटर एवं गाइडर ने प्रसिद्ध माता कामाख्या मंदिर, शिलांग, चेरापूंजी सहित अनेक प्राकृतिक स्थलों का अवलोकन किया। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष विद्यालयों में संचालित होने वाली स्काउट-गाइड गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता देने वाले स्काउटर एवं गाइडर के लिए आयोजित किया जाता है। इस वर्ष जिले के सक्रिय स्काउटर एवं गाइडर से आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिनमें से सिवनी जिले के 6 प्रतिभागियों ने अपनी सहमति देकर कार्यक्रम में भाग लिया। सिवनी जिले से रामनारायण राय (एडवांस स्काउट मास्टर, बोरधई), बालगोविंद पाठक (शासकीय हाई स्कूल खरसारू, केवलारी), वेद प्रकाश राय (शासकीय हाई स्कूल भोंगाखेड़ा), दीपक डेरिया (शासकीय हाई स्कूल लोपा),  बेनीराम प्रजापति (शासकीय प्राथमिक शाला हरहरपुर, गोपालगंज) तथा विजय शुक्ला (एल.टी. स्काउट) ने सहभागिता प्रदान की। शिविर से लौटने के बाद सिवनी जिले के दल ने कार्यक्रम के दौरान प्राप्त स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) जिला शिक्षा अधिकारी शिव सिंह कुमरे को भेंट किए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले में स्काउट-गाइड गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने तथा विद्यार्थियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष