Wed, 21 Oct 2026 | 12:33:11 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

एक गाँव ऐसा जहां नेटवर्क और रोजगार के लिये लोगाों को गाँव से बाहर जाना पड़ता है

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 16, 2025 07:07 pm / Post views : 178

एक गाँव ऐसा जहां नेटवर्क और रोजगार के लिये लोगाों को गाँव से बाहर जाना पड़ता है
शेयर करें:
Seoni 16 March 2025 सिवनी यशो:- सिवनी जिले में एक ऐसा गांव है, जहां मोबाइल नेटवर्क की सुविधा नहीं है। वहीं इस ग्राम के मजदूरों को पर्याप्त मात्रा में काम नहीं मिलता जिसके कारण वे गांव छोड़कर अन्य स्थानों में रोजगार के लिये जाते है और एक दो माह में उनकी वापसी होती है । कुरई ब्लॉक के पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन में स्थित नयेगांव में किसी भी टेलीकॉम कंपनी का नेटवर्क नहीं मिलता है और यहाँ के मजदूरों को पर्याप्त मजदूरी का काम नहीं मिलता । ग्रामीणों को फोन पर बात करने के लिए गांव से एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस बुलाने के लिए तीन किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इससे स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुखवती परते ने बताया कि सरकारी कामकाज के लिए उन्हें दूसरे गांव जाना पड़ता है। नेटवर्क की समस्या इतनी गंभीर है कि एक युवक का विवाह भी इसी कारण नहीं हो पाया। लड़की पक्ष ने नेटवर्क न होने की वजह से रिश्ता ठुकरा दिया। पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह के अनुसार, बीएसएनएल ने बफर जोन में टावर लगाने की अनुमति मांगी है। हाल ही में आसपास के चार गांवों में मोबाइल टावर लगाए गए हैं। अधिकारियों से नयेगांव में भी जल्द नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने की बात की गई है। जब पूरा देश डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ रहा है, तब यह गांव अभी भी मूलभूत संचार सुविधाओं से वंचित है। इससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भी बाधित हो रहा है। वहीं दूसरी ओर पड़ताल में यह बात भी सामने आयी है कि गांव के अधिकांश लोग रोजगार की तलाश में बाहर चले जाते है गाँव की एक बड़ी संख्या रोजी रोटी के लिये नागपुर सहित अन्य शहरों में जाते है । इस ग्राम के आस पास मजदूरों को बहुत अधिक काम नहीं मिल पाता है जिसके कारण उन्हें अन्य स्थानों में रोजगार की तलाश में जाना पड़ता है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष