सीईओ जनपद केवलारी से प्राप्त जानकारी अनुसार सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 296 जोड़ों ने हिन्दू रीतिरिवाज, 51 आदिवासी रिवाजो से एवं 4 जोड़ों ने मुस्लिम तथा 1 जोड़े ने बौद्ध रीतिरिवाज से विवाह किया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सहयोग के लिए संचालित योजना के तहत आयोजित इस समारोह के दौरान वर-वधू और परिजनों में खुशी की लहर रही।
परिवारजनों ने बेटी के विवाह पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से पुत्री का विवाह धूमधाम से सम्पन्न हो गया है। इसके लिए सभी परिवारजनों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।