Chhindwara 10 January 2025छिंदवाड़ा यशो : देशभर में तेजी से बढ़ रहे बर्ड फ्लू (bird flu) के मामलों को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में आज छिंदवाड़ा स्थित मटन मार्केट में प्रशासन ने कार्यवाही की। स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभाग की टीम ने मार्केट को बंद कर दुकानों को सैनिटाइज किया और संक्रमण के खतरे को देखते हुए बाजार को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया।प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बर्ड फ्लू के संभावित खतरे को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।शहरवासियों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह के संक्रमित मांस का सेवन न करें और सतर्कता बनाए रखें। बर्ड फ्लू के लक्षणों पर रखें नजर स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, बर्ड फ्लू एक वायरल संक्रमण है जो पक्षियों से इंसानों में फैल सकता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, गले में खराश, सांस लेने में दिक्कत और कमजोरी शामिल हैं। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और संदिग्ध मामलों की तुरंत सूचना देने की अपील की है।