Mon, 19 Oct 2026 | 10:38:15 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

आँखों के संक्रमण से बचाव के लिए एडवायजरी

आँखों के संक्रमण से बचाव के लिए एडवायजरी
शेयर करें:
मंडला यशो:- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जारी एडवायजरी में कहा है कि वर्तमान में कंजेक्टिवाइटिस पीडि़त मरीजों की संख्या बढ़ रही है। आंखे आना या लालिमा आंखों से जुड़ी एक सामान्य समस्या है। चिकित्सीय भाषा में इसे कंजेक्टिवाइटिस कहते हैं। आंखों में एक पारदर्शी पतली झिल्ली कंजेक्टाइवा होती है, इसमें सूजन आ जाती है। यह बैक्टीरिया और वायरस से होने वाला रोग है। संक्रमित व्यक्ति की आंखों से निकलने वाले डिस्चार्ज के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सम्पर्क में आने के द्वारा यह फैलता है। संक्रमण एक या दोनों आंखों में हो सकता है। यह काफी संक्रामक है बहुत तेजी से फैलता है और 4 से 5 दिनों तक रहता है। लक्षण- एक या दोनों आंखों में जलन या खुजली, असामान्य रूप से अधिक आंसू निकलना, आंखों से पानी जैसा गाढा डिस्चार्ज आना, आंखों में सूजन आना, आंखों में किरकिरी जैसा महसूस होना। फैलने से कैसे रोकें - सामाजिक दूरी बनायें, व्यक्तिगत स्वच्छता, आंखों को हाथों से न छूएं, हाथों को बार-बार धोयें, निजी उपयोगी की सामग्री जैसे- पैन, मोबाईल, तौलिया, रूमाल, आई कॉस्मेटिक आदि को किसी से साझा न करें, आंखों का संक्रमण है तो चिकित्सीय सलाह लेकर ही उपचार करवायें। संक्रमित बच्चों को 4 से 5 दिनों तक स्कूल न जाने दें। अधिक भीड़ वाली जगह में न जाने दें, धूल आदि से आंखों की सुरक्षा करें। जिला चिकित्सालय मण्डला एवं स्कूल, छात्रावास में मेडिकल टीम द्वारा आंख के रोगियों का इलाज किया गया। 21 जुलाई 2023 से 1 अगस्त 2023 तक 580 कंजेक्टिवाइटिस के केस देखे गए।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें