Fri, 23 Oct 2026 | 11:52:31 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
: किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा

अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का शुभारंभ आज से

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 03, 2025 05:25 pm / Post views : 222

अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का शुभारंभ आज से
शेयर करें:

म.प्र. खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री द्वारा किया गया प्रदर्शनी का उद्घाटन

Bhopal 03 March 2025 भोपाल यशो:- विद्या भारती के 05 दिवसीय अखिल भारतीय पूर्णकालिक अभ्यास वर्ग के महाकुम्भ में आज विभिन्न प्रदर्शनी का सोमवार को शारदा विहार भोपाल मे उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे श्री विश्वास कैलाश सारंग खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री मध्यप्रदेश शासन, दूसि रामकृष्ण राव विद्या भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष, गोविंदचंद महंत विद्या भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री, यतीन्द्र शर्मा, श्रीराम आरावकर विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री, निखिलेश महेश्?वरी विद्या भारती मध्यभारत प्रांत के संगठन मंत्री व विद्या भारती के अन्य पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

तीन विशेष प्रदर्शनियाँ - संस्कृति, डिजिटल उपलब्धियाँ और शिशु वाटिका

संस्कृति प्रदर्शनी - लोकमाता अहिल्याबाई होल्?कर की 300वी जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित है। मध्?यप्रदेश की गौरव वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वी जयंती के अवसर पर उनके शौर्य को दर्शाते हुए प्रदर्शनी है साथ ही मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक, धार्मिक व दार्शनिक धरोहरों की महत्ता को दर्शाती हुई मनमोहक प्रदर्शनी लगाई गई हैं। डिजिटल उपलब्धियाँ प्रदर्शनी - डिजिटल प्रदर्शनी मे विद्या भारती द्वारा वर्षभर बालकों के सर्वांगीण विकास हेतु की जाने वाली गतिविधियाँ व अन्?य सामाजिक सरोकार एवं शैक्षिक कार्यक्रमों की जानकारी इस प्र?दर्शनी में दी गई है। शिशु वाटिका प्रदर्शनी - विद्या भारती की शिशु शिक्षा की 12 शैक्षिक व्यवस्थाओं को प्रदर्शित किया गया, जिससे 12 शैक्षिक व्यवस्थाओं के माध्यम से शिशु को खेल-खेल में शिक्षा के माध्यम से सर्वांगीण विकास की अवधारणा को प्रदर्शित करती है।

विद्या भारती के कार्यों की सराहना -

प्रदर्शनियों के अवलोकन के पश्चात मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने मीडिया से चर्चा करते हुए विद्या भारती के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर केवल शिक्षा प्रदान करने का कार्य नहीं कर रहे, बल्कि वे संस्कार केंद्र के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि विद्या भारती का यह अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएगा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष