Thu, 22 Oct 2026 | 04:52:28 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

अनूपपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, कई लोगों की मौत; CM डॉ. मोहन यादव ने की 4-4 लाख सहायता की घोषणा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 30, 2026 08:17 pm / Post views : 50

अनूपपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, कई लोगों की मौत; CM डॉ. मोहन यादव ने की 4-4 लाख सहायता की घोषणा
शेयर करें:
अनूपपुर ट्रैक्टर ट्रॉली हादसा: CM मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख सहायता का ऐलान
Bhopal 30 May 2026 अनूपपुर/भोपाल यशो:- मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शनिवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के ग्राम बिजौरा में मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि इसमें कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि अनेक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और मातम का माहौल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ के ग्राम बिजौरा में श्रद्धालुओं को लेकर मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में राज्य सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। डॉ. मोहन यादव ने बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा घायल श्रद्धालुओं को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। यह हादसा एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं एवं यात्रियों के परिवहन में सुरक्षा मानकों के पालन की आवश्यकता को रेखांकित करता है। स्थानीय प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।