Tue, 20 Oct 2026 | 11:40:38 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण

'आशा की सजगता से बची प्रियांश की जान, सफल रही एचबीएनसी

'आशा की सजगता से बची प्रियांश की जान, सफल रही एचबीएनसी
शेयर करें:
  सिवनी यशो:- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि सिवनी जिले में एचबीएनसी  (होम बेस्ड न्यू बोर्न केयर) की लिए किए जा रहे कार्य धरातल में देखने को मिलने लगे है जिसका जीता जागता उदाहरण ग्राम पंचायत पुंगार विकासखंड केवलारी में रहने वाली जानकी पति गणेश के यहां का है। जानकी के यहां 25.6.2023 को लड़के का जन्म हुआ, प्रसव सामान्य था एवं जन्म के समय बच्चे का वजन 2 किलो था, बच्चा हाई रिस्क था इसलिए स्वास्थ्य केंद्र छिंदा में पदस्थ स्टाफ के द्वारा बच्चे को जिला चिकित्सालय रिफर किया गया, लेकिन माली हालत एवं घर में कार्य अधिक होने के कारण परिवार सिवनी न जाकर वापिस घर आ गया। यह बात जैसे ही आशा को पता चला की जानकी घर आ गई तब आशा श्रीमती आशा कार्तिकेय के द्वारा जानकी के घर जाकर उसे बहुत समझाइश दी गई लेकिन परिवार वाले नही माने। तब आशा श्रीमती आशा कार्तिकेय के द्वारा निश्चय किया गया की चाहे जो भी हो वो जानकी के बच्चे के साथ गलत नही होने देगी। इसके पश्चात आशा के द्वारा एक सप्ताह तक लगातार गृह भ्रमण किया गया एवं प्रतिदिन बच्चे का वजन एवं तापमान लिया गया। पहले दिन की विजिट के दौरान बच्चे का वजन 1 किलो 800 ग्राम था, आशा लगातार एक सप्ताह तक जानकी के घर गई जिसका सुखद परिणाम ये रहा की बच्चे का वजन पुन: 2 किलो हो गया, इसके बाद आशा सप्ताह में 2 दिन जानकी के घर जाने लगी, आज दिनांक 06/07/2023 को बच्चे का वजन 3 किलो 200 ग्राम आया एवं बच्चा खतरे से बाहर आ गया। उक्त पूरे मामले में आशा की कड़ी मेहनत एवं निष्ठा के चलते जानकी का बच्चा सुरक्षित है, आशा के द्वारा जानकी के यहां निर्धारित से कही अधिक विजिट की गई, बच्चे का नाम प्रियांश है जो की अब स्वस्थ है, आशा श्रीमती आशा कार्तिकेय ने बताया की इसके पहले भी जानकी के यहां पहला बच्चा डेढ़ किलो का था तब भी आशा के द्वारा निर्धारित से अधिक गृह विजिट कर उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखा गया था, आशा कार्तिकेय जैसी आशा के कारण ही समुदाय का विश्वास स्वास्थ्य विभाग के प्रति बना हुआ है। आशा ने बताया की हमारी सुपरवाइजर श्रीमती माधुरी तिवारी एवं बीसीएम श्री मंतोश नार्वेति सर का समय समय पर मार्गदर्शन एवं सहयोगात्मक सुपरविजन के कारण हम गुणवत्तापूर्ण एचबीएनसी कर पा रहे है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष