Mon, 19 Oct 2026 | 10:08:46 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा

आश्रम छात्र की सड़क हादसे में मौत, सूचना छिपाने पर अधीक्षक निलंबित

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 10, 2026 10:06 pm / Post views : 8

आश्रम छात्र की सड़क हादसे में मौत, सूचना छिपाने पर अधीक्षक निलंबित
शेयर करें:

आश्रम छात्र मौत अधीक्षक निलंबित - सूचना छिपाने पर कलेक्टर की कार्रवाई

Chhindwara 10 July 2026 छिंदवाड़ा यशो:- जिले के मोहखेड़ विकासखंड स्थित आदिवासी बालक आश्रम सिल्लेवानी के एक छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में कलेक्टर ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। घटना की सूचना समय पर विभाग को नहीं देने और गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में आश्रम अधीक्षक घूडेशाह उइके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

सड़क हादसे में गई छात्र की जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार आश्रम में कक्षा चौथी में अध्ययनरत संजय उइके (पिता जयसिंह उइके) 9 जुलाई 2026 को अपने भाई एवं रिश्तेदारों के साथ ग्राम उमरानाला से लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम तंसरा के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

24 घंटे तक विभाग को नहीं दी सूचना

जांच में सामने आया कि आश्रम अधीक्षक घूडेशाह उइके (मूल पद उच्च श्रेणी शिक्षक) ने घटना के करीब 24 घंटे बाद तक भी विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं दी। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता और अनुशासनहीनता माना।

कलेक्टर ने किया तत्काल निलंबित

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अधीक्षक का आचरण मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमों के विपरीत है तथा प्रथम दृष्टया कदाचार की श्रेणी में आता है। इसके चलते उन्हें मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम 9(2) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

हर्रई रहेगा मुख्यालय

निलंबन अवधि के दौरान घूडेशाह उइके का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, हर्रई निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार निलंबन भत्ते की पात्रता रहेगी। कलेक्टर का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष