Tue, 20 Oct 2026 | 09:32:42 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

एएसआई अमान सिंह भलावी हुए सेवानिवृत्त

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 31, 2025 04:55 pm / Post views : 282

एएसआई अमान सिंह भलावी हुए सेवानिवृत्त
शेयर करें:
Seoni 30 December 2025 सिवनी यशो:- जिला पुलिस कंट्रोल रूम सिवनी में आज थाना कान्हीवाड़ा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) श्री अमान सिंह भलावी के 36 वर्षों की सफल एवं अनुशासित पुलिस सेवा पूर्ण होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  सुनील मेहता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं रक्षित निरीक्षक प्रवीण नायडू द्वारा श्री भलावी का पुष्पमालाओं से स्वागत कर शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

परिवार की गरिमामय उपस्थिति

सम्मान समारोह में अमान सिंह भलावी के परिवारजन—पत्नी, बेटी एवं दामाद—की गरिमामय उपस्थिति रही। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने उन्हें स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय सामाजिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा परिवारजनों से आत्मीय चर्चा भी की।

अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा ने बताया कि श्री भलावी 15 मार्च 1989 को जबलपुर जिले से पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे और अपने कार्यकाल में अनुशासन, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट परिचय दिया। उन्होंने 2013 में प्रधान आरक्षक तथा 13 मार्च 2025 को एएसआई पद पर पदोन्नति प्राप्त कर सिवनी में सेवाएं दीं। भावुक विदाई सेवानिवृत्ति के अवसर पर श्री भलावी ने भावुक होते हुए कहा— "आज मैं अपने पुलिस परिवार से विदाई ले रहा हूं, यह मेरे जीवन का गौरवपूर्ण क्षण है।"

कार्यक्रम संचालन

कार्यक्रम का संचालन सूबेदार जितेंद्र रावतकर ने किया। अंत में कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक श्री ओमेश्वर ठाकरे ने सभी अतिथियों एवं पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री भलावी के स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य की कामना की।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें