Mon, 19 Oct 2026 | 03:00:12 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

गिफ्ट अ डेस्क पहल में अवधेश बघेल का योगदान: कुरई के 13 स्कूलों को मिलीं 192 डेस्क-बेंच

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 24, 2025 09:17 pm / Post views : 411

गिफ्ट अ डेस्क पहल में अवधेश बघेल का योगदान: कुरई के 13 स्कूलों को मिलीं 192 डेस्क-बेंच
शेयर करें:
Seoni 24 July 2025 सिवनी यशो:- जिला प्रशासन सिवनी द्वारा चलाई जा रही "गिफ्ट अ डेस्क" पहल समाज की सामूहिक भागीदारी से शासकीय विद्यालयों के उन्नयन का सशक्त उदाहरण बन रही है। इसी श्रृंखला में समाजसेवी अवधेश बघेल ने कुरई विकासखंड के 13 शासकीय स्कूलों में कुल 192 डेस्क-बेंच भेंट कर शिक्षा सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह भी पढ़े :-सिवनी जिले में 23 जुलाई को होंगे निर्माण कार्यों के गुणवत्ता निरीक्षण गुरुवार को प्राथमिक शाला दरासीकला में आयोजित एक सम्मान समारोह में कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन एवं श्री बघेल ने बच्चों और अभिभावकों से संवाद किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष लोचन सिंह मर्सकोले, उपाध्यक्ष हरदीप सिंह भाटिया, एसडीएम प्रशांत उइके सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। [caption id="attachment_32713" align="alignleft" width="300"]कलेक्टर संस्कृति जैन और अवधेश बघेल द्वारा डेस्क-बेंच प्रदान करते हुए प्राथमिक शाला दरासीकला में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को डेस्क-बेंच सौंपते कलेक्टर व दानदाता[/caption]

बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरणा, समाज को सहयोग का संदेश

कलेक्टर सुश्री जैन ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि गिफ्ट अ डेस्क अभियान का उद्देश्य स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाना, बेहतर अध्ययन वातावरण बनाना और ग्रामवासियों को बच्चों की शिक्षा में सहभागी बनाना है। उन्होंने कहा: "गांव का भविष्य हम सबकी जिम्मेदारी है। बच्चों की पढ़ाई सिर्फ माता-पिता की नहीं, पूरे ग्राम की जिम्मेदारी है।" उन्होंने उपस्थित बच्चों से प्रतिदिन स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया। साथ ही ग्रामीणों से अपील की कि वे स्कूलों की व्यवस्था और बच्चों की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

दानदाता अवधेश बघेल का सम्मान

कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर सुश्री जैन ने जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की ओर से अवधेश बघेल को आभार-पत्र भेंट कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। गिफ्ट अ डेस्क जैसे अभियान जनसहयोग से शिक्षा व्यवस्था को नया आयाम दे रहे हैं, और समाज के सक्षम नागरिकों को भी अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष