Tue, 20 Oct 2026 | 09:21:14 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

छपारा शासकीय अस्पताल में 'साइबर सेफ क्लिक अभियान 2.0' के तहत जागरूकता बैठक

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 30, 2026 07:10 pm / Post views : 66

छपारा शासकीय अस्पताल में 'साइबर सेफ क्लिक अभियान 2.0' के तहत जागरूकता बैठक
शेयर करें:

छपारा साइबर सेफ क्लिक अभियान 2.0, ठगी से बचाव के दिए टिप्स

Seoni, 30 June 2026 सिवनी / छपारा यशो:- शासकीय अस्पताल छपारा में मंगलवार, 30 जून 2026 को 'साइबर सेफ क्लिक अभियान 2.0' के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम और नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारियों सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने भाग लिया।

बैठक में थाना प्रभारी ने वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी साझा करने, ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड तथा डिजिटल भुगतान के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी बैंकिंग संबंधी जानकारी, ओटीपी, एटीएम कार्ड विवरण या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर बिना जांचे प्रतिक्रिया देने से बचें।

थाना प्रभारी ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी की घटना होती है तो वह तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराए या निकटतम पुलिस थाने में संपर्क करे, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दें, जिससे समाज को डिजिटल ठगी से सुरक्षित बनाया जा सके।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष