Fri, 13 Nov 2026 | 01:59:19 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी

"किसी अजनबी की साँसों का सारथी बनिए – करें रक्तदान, निभाएँ मानवता"

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 14, 2025 12:39 am / Post views : 163

"किसी अजनबी की साँसों का सारथी बनिए – करें रक्तदान, निभाएँ मानवता"
शेयर करें:

(world blood donor day)विश्व रक्तदाता दिवस विशेष

Chhindwara 13 June 2025 छिंदवाड़ा यशो: विश्व रक्तदाता दिवस उन नायकों को समर्पित है जो अपनी रक्त की कुछ बूँदें ऐसे अजनबियों को समर्पित करते हैं, जिनकी ज़िंदगी रक्त की कमी से जूझ रही होती है। मानवता की इस सच्ची सेवा में छिंदवाड़ा भी पीछे नहीं है। यहाँ की ब्लड आर्मी ग्रुप नामक युवाओं की एक टीम विगत सात वर्षों से न केवल रक्तदान कर रही है, बल्कि रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाकर नए रक्तदाता भी तैयार कर रही है। यह टीम सिर्फ़ रक्त देने में नहीं, बल्कि 'रक्तदाता निर्माण' की मानसिकता विकसित करने पर विश्वास रखती है। ब्लड आर्मी की शुरुआत दो युवाओं ने उन परिवारों की मदद के लिए की थी, जो अपने मरीजों के लिए रक्त की तलाश में परेशान थे। आज इस समूह से दर्जनों युवा जुड़ चुके हैं, जो नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता पड़ने पर काउंसलिंग कर लोगों को जागरूक करते हैं और समय पर रक्त उपलब्ध कराते हैं। टीम का कार्य किसी प्रचार-प्रसार या मंच के लिए नहीं, बल्कि शुद्ध मानव सेवा की भावना से प्रेरित होता है। साल भर, चाहे परिस्थिति कैसी भी हो, ये युवा निःस्वार्थ रूप से सक्रिय रहते हैं – न कोई दिखावा, न कोई अपेक्षा, सिर्फ़ सेवा। विश्व रक्तदाता दिवस पर ब्लड आर्मी ग्रुप जैसे समर्पित संगठनों को सलाम, जो न सिर्फ़ रक्त देते हैं, बल्कि उम्मीद, ज़िंदगी और विश्वास भी प्रदान करते हैं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें