नींद की झपकी बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों एवं प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डंपर चालक को वाहन चलाते समय नींद की झपकी आ गई, जिससे वह डंपर पर नियंत्रण खो बैठा। इसी दौरान सामने चल रहे ऑटो को टक्कर मारते हुए डंपर सीधे एक रिहायशी मकान में जा घुसा।चालकों की स्थिति
- डंपर चालक : किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं।
- ऑटो चालक : माथे पर सामान्य चोट आई है।
- स्कूली बच्चे : सभी सुरक्षित, कोई चोट नहीं।
कानूनी कार्रवाई की तैयारी
बताया जा रहा है कि ऑटो चालक की ओर से डंपर चालक के खिलाफ थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।स्थानीय लोगों ने समय पर राहत कार्य कर स्थिति को संभाला।