Tue, 20 Oct 2026 | 04:39:01 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

बड़ा एक्शन: नगर पालिका में भ्रष्टाचार पर शिकंजा, अध्यक्ष की वित्तीय शक्तियां खत्म

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 18, 2026 11:57 pm / Post views : 108

बड़ा एक्शन: नगर पालिका में भ्रष्टाचार पर शिकंजा, अध्यक्ष की वित्तीय शक्तियां खत्म
शेयर करें:
परासिया नगरपालिका भ्रष्टाचार  शासन ने अध्यक्ष की वित्तीय शक्तियां खत्म कर एसडीओ को सौंपे अधिकार

Chhindwara 18 March 2026 छिंदवाड़ा यशो:- नगरपालिका परिषद डोंगर परासिया में लंबे समय से चल रहे भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोपों के बीच आखिरकार बड़ा प्रशासनिक एक्शन सामने आया है। शिकायतों और साक्ष्यों के आधार पर मध्यप्रदेश शासन ने सख्त कदम उठाते हुए नगरपालिका अध्यक्ष की वित्तीय शक्तियां समाप्त कर दी हैं।

यह कार्रवाई उस समय हुई जब समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया द्वारा लगातार प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों और शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण किया गया। शासन स्तर पर जांच के बाद यह कदम उठाया गया, जिसे स्थानीय स्तर पर बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

शासन का बड़ा आदेश: सीधे वित्तीय अधिकार खत्म

नगरीय विकास एवं आवास विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा जारी आदेश क्रमांक एफ 6/5/0012/2025/18-3 (दिनांक 18 मार्च 2026) के अनुसार, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय की समस्त वित्तीय शक्तियों को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1961 की धारा 346 के तहत यह कार्रवाई की गई है, जो सीधे तौर पर प्रशासनिक जवाबदेही और वित्तीय पारदर्शिता से जुड़ी मानी जा रही है।

अब एसडीओ करेंगे बैंक संचालन

शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब नगरपालिका से संबंधित सभी बैंक लेनदेन और भुगतान संबंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर का अधिकार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) परासिया को होगा।

इस आदेश के बाद स्थानीय निकाय के वित्तीय कार्यों पर सीधे प्रशासनिक नियंत्रण स्थापित हो गया है।

इन्वेस्टिगेटिव एंगल: क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के अनुसार, नगरपालिका परिषद में विकास कार्यों में अनियमितता, भुगतान में गड़बड़ी और कमीशनखोरी को लेकर लंबे समय से शिकायतें की जा रही थीं।

समाजसेवी द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों ने मामले को मजबूत किया, जिसके बाद शासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। इस कार्रवाई से यह संकेत मिलता है कि मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

आगे क्या? जांच और कार्रवाई की संभावना

इस आदेश के बाद अब यह संभावना जताई जा रही है कि मामले की विस्तृत जांच हो सकती है और यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें