Wed, 21 Oct 2026 | 05:53:17 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

15 करोड़ की रंगदारी नहीं दी तो 420 में फंसाने की धमकी, आदिवासी भूमि सौदे में बड़ा विवाद

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 20, 2026 12:22 am / Post views : 442

15 करोड़ की रंगदारी नहीं दी तो 420 में फंसाने की धमकी, आदिवासी भूमि सौदे में बड़ा विवाद
शेयर करें:
Chhindwara January 19, 2026 छिंदवाड़ा यशो:- कुंडीपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माल्हनवाड़ा में जमीन विवाद अब गंभीर आपराधिक आरोपों तक पहुंच गया है। विधिवत रूप से जमीन खरीदने वाले अल्फाज शाह उर्फ गोलू ने आरोप लगाया है कि उनसे 15 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है और रकम नहीं देने पर उनके खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कराकर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए अल्फाज शाह पिता अल्ताफ निवासी ग्राम माल्हनवाड़ा ने बताया कि उन्होंने ग्राम खुटिया झांझरिया थाना चांद निवासी देवरावेन उर्फ देवीराम भलावी से जमीन की विधिवत रजिस्ट्री कराई है। इसके बावजूद आजाद कुरैशी निवासी ग्राम बिजोरी थाना तामिया, मोहिद खान उर्फ मोनू लाला पिता रहीस खान निवासी गुलाबरा, एवं मुबीन शाह पिता दिलदार शाह निवासी ग्राम माल्हनवाड़ा सहित अन्य लोगों द्वारा एक राय होकर उन्हें धमकाया जा रहा है।

“15 करोड़ दो नहीं तो पूरा परिवार जेल जाएगा”

अल्फाज शाह का आरोप है कि इन लोगों ने उनसे साफ शब्दों में कहा कि यदि 15 करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो उनके खिलाफ फर्जी तरीके से धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया जाएगा और उन्हें तथा उनके परिवार को जेल की हवा खिलवाई जाएगी। पीड़ित के अनुसार आजाद कुरैशी लगातार फोन कर दबाव बना रहा है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

सरकारी गाड़ी और बड़े रसूख का डर दिखाने का आरोप

पीड़ित ने मामले को और भी गंभीर बताते हुए कहा कि धमकी देने वाले लोग स्वयं को प्रभावशाली बताकर सरकारी नंबर की गाड़ी में घूमते हैं और प्रदेश स्तर के अधिकारियों से नजदीकी का हवाला देते हैं। अल्फाज शाह का आरोप है कि दो बार एक व्यक्ति को लोकायुक्त का असिस्टेंट बताकर पेश किया गया और बातचीत के दौरान सांसद के प्रति भी अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया।

पुलिस से निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

पूरे मामले को लेकर अल्फाज शाह ने कुंडीपुरा थाना पुलिस से लिखित शिकायत कर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि विधिवत खरीदी गई जमीन पर भी इस तरह रंगदारी और धमकी का सामना करना पड़े, तो आम नागरिक की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
पुलिस से मांग : पीड़ित ने मांग की है कि रंगदारी, धमकी और फर्जी मुकदमे में फंसाने की कोशिशों की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कानून का भय कायम हो और आम नागरिक सुरक्षित रह सके।

Chhindwara News, Land Dispute, Extortion Threat, Tribal Land Case, 15 Crore Extortion, 420 Case Threat, Property Dispute MP, Police Action Demand

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष