Tue, 20 Oct 2026 | 06:45:16 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

5वीं-8वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, 5 जून को आएगा संशोधित परीक्षा परिणाम

5वीं-8वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, 5 जून को आएगा संशोधित परीक्षा परिणाम
शेयर करें:

एक या दो विषय में अनुत्तीर्ण छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का अनिवार्य पुनर्मूल्यांकन और अंकों की पुनर्गणना-पुनर्प्रविष्टि 30 मई तक 5 जून को आयेगा संशोधित परीक्षा परिणाम

भोपाल - हाल ही घोषित कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड पैटर्न परीक्षा परिणामों में कुछ बच्चों का रिजल्ट इस कारण से फेल कैटेगरी में आया है कि उनके स्कूल के द्वारा अर्धवार्षिक या प्रोजेक्ट के अंको की इन्ट्री नही की गई। इस स्थिति के तहत बच्चों के भविष्य को दृष्टिगत रख राज्य शिक्षा केन्द्र के द्वारा इन अंकों की प्रविष्टि 27 मई तक पूर्ण करने के निर्देश स्कूलों को दिए हैं। इस संबंध में संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री धनराजू एस ने बताया कि अनेक शालाओं द्वारा छात्रों के अर्द्धवार्षिक परीक्षा एवं प्रोजेक्ट कार्य के अंकों की प्रविष्टि पोर्टल पर नहीं की गई है, जिस कारण से अनेक छात्र अनुत्तीर्ण हुए हैं। अत: विद्यार्थी हितों को दृष्टिगत रखते हुए ऐसी शालाओं के लिए दिनांक 23 मई 2023 से 27 मई 2023 की अवधि में अर्द्धवार्षिक एवं प्रोजेक्ट के अंकों की प्रविष्टि शाला स्तर से किए जाने की सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। जिन शालाओं द्वारा अर्द्धवार्षिक एवं प्रोजेक्ट के अंको की प्रविष्टि पोर्टल पर पूर्व में की जा चुकी है उसमें संशोधन करने की सुविधा प्रदाय नहीं की जा रही है। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र ने बताया कि, परीक्षा परिणामों का सूक्ष्म विश्लेषण करने पर पाया गया है कि कुछ छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हुए हैं जबकि शेष विषयों में उत्तीर्ण हैं। ऐसे प्रकरणों में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मूल्यांकन या पोर्टल पर अंकों की प्रविष्टि में कोई विसंगति हुई हो। ऐसी संभावित गलतियों के कारण छात्रों का अहित न हो, इस उद्देश्य से राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि ऐसे समस्त छात्र जो केवल एक या दो विषय में अनुत्तीर्ण हुए हैं उनकी उत्तर पुस्तिकाओं का अनिवार्य पुनर्मूल्यांकन/अंकों की पुनर्गणना/पुनर्प्रविष्टि की जाये। इस संबंध में संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र धनराजू एस ने बताया कि, अनिवार्य पुनर्मूल्यांकन/ अंकों की पुनर्गणना/पुनर्प्रविष्टि हेतु चिन्हित, समस्त विद्यार्थियों की कक्षावार एवं विषयवार सूची संबंधित मूल्यांकन केन्द्र प्रभारी एवं बी.आर.सी. को परीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। संबंधित मूल्यांकन केन्द्र प्रभारी उपलब्ध सूची के अनुसार कक्षावार विषयवार उत्तर पुस्तिकाओं को निकलवाकर 26 मई से 30 मई की अवधि में अनिवार्य पुनर्मूल्यांकन/अंकों की पुनर्गणना/पुनर्प्रविष्टि का कार्य पूर्ण करवाऐंगे। पुनर्मूल्यांकन पश्चात संशोधित अंकों की प्रविष्टि भी पोर्टल पर पूर्व निर्धारित प्रक्रिया अनुसार की जायेगी। यह कार्य 30 मई 2023 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों में यह स्पष्ट किया गया है कि किसी भी विद्यार्थी को पूर्व में प्रदाय अंकों को कम नहीं किया जाएगा। पुनर्मूल्यांकन एवं अंकों की प्रविष्टि में संशोधन उपरांत विद्यार्थियों का संशोधित परीक्षा परिणाम 5 जून को घोषित किया जाएगा। दिनांक 5 जून 2023 को परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात भी यदि विद्यार्थी उत्तर पुस्तिका का अवलोकन करना चाहता है तो उसे यह सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र ने प्रदेश के समस्त जिला कलेक्टर्स को संबोधित निर्देश पत्र में यह स्पष्ट किया है कि उक्त कार्य में लापरवाही या त्रुटि परिलक्षित होने पर व्यक्तिगत जिम्मेदारी निश्चित करते हुए संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें