Mon, 19 Oct 2026 | 05:14:51 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन!

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार 18 जून को सिवनी प्रवास पर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 17, 2026 10:10 pm / Post views : 66

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार 18 जून को सिवनी प्रवास पर
शेयर करें:

पवन पाटीदार प्रवास 18 जून को सिवनी , भाजपा कार्यालय में करेंगे चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन

Seoni 17 June 2026 सिवनी यशो:-भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार 18 जून 2026 को सिवनी जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा संगठन द्वारा व्यापक स्वागत एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की तैयारी की गई है। प्रवास के दौरान वे जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से मुलाकात करेंगे।

प्रवास की शुरुआत प्रातः 10:20 बजे बरघाट क्षेत्र के प्रसिद्ध संकट मोचन हनुमान मंदिर बहरई में दर्शन एवं पूजन-अर्चन से होगी। इसके बाद धारना, बरघाट, पिंडरई कला एवं सिवनी नगर में विभिन्न स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रवास के दौरान पवन पाटीदार कार्यकर्ताओं के सम्मेलन, जनप्रतिनिधियों की बैठक, सामाजिक संगठनों से संवाद एवं पारिवारिक भेंट कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन

प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार शाम 4 बजे जिला भाजपा कार्यालय सिवनी पहुंचेंगे, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को चित्रों एवं प्रदर्शनों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक

जिला भाजपा कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। इसके पश्चात शाम 6 बजे जनप्रतिनिधियों की बैठक में संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी।

भाजपा पदाधिकारियों ने जिले के कार्यकर्ताओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया है।

https://www.khabar24livetv.com/category/nation/bjp-pichda-varg-morcha-pawan-patidar-narsinghpur-pravas

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष