Sat, 24 Oct 2026 | 10:40:27 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छिंदवाड़ा में भाजपा की बैठक आज, धर्मेंद्र मिगलानी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सिवनी में टाटा मोटर्स के नए कार शोरूम और वर्कशॉप का शुभारंभ नरवाई जलाई तो खेत की ताकत होगी कमजोर! तीन विकासखंडों में किसानों ने लिया ‘खेत बचाओ’ का संकल्प बगदरी में किसानों ने लिया संकल्प खेत के केले से बना ब्रांड, अब बाजार में चिप्स और नमकीन की पहचान बनाने में जुटीं ज्योति ठाकुर गांव में पहुंचा प्रशासन तो खुलीं समस्याओं की परतें, स्वच्छता में लापरवाही पर नोटिस भोपाल में अभाविप का विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन, ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ का दिया संदेश भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित, 18 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है: सिवनी-बालाघाट फोरलेन के लिए टेंडर जारी, जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने बताया विकास की बड़ी सौगात किसानों के कल्याण और जनजातीय गौरव के रंग में रंगेगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, 1 नवंबर से दिखेगी किसान हितैषी सरकार की झलक छिंदवाड़ा में भाजपा की बैठक आज, धर्मेंद्र मिगलानी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सिवनी में टाटा मोटर्स के नए कार शोरूम और वर्कशॉप का शुभारंभ नरवाई जलाई तो खेत की ताकत होगी कमजोर! तीन विकासखंडों में किसानों ने लिया ‘खेत बचाओ’ का संकल्प बगदरी में किसानों ने लिया संकल्प खेत के केले से बना ब्रांड, अब बाजार में चिप्स और नमकीन की पहचान बनाने में जुटीं ज्योति ठाकुर गांव में पहुंचा प्रशासन तो खुलीं समस्याओं की परतें, स्वच्छता में लापरवाही पर नोटिस भोपाल में अभाविप का विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन, ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ का दिया संदेश भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित, 18 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है: सिवनी-बालाघाट फोरलेन के लिए टेंडर जारी, जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने बताया विकास की बड़ी सौगात किसानों के कल्याण और जनजातीय गौरव के रंग में रंगेगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, 1 नवंबर से दिखेगी किसान हितैषी सरकार की झलक

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की तैयारी तेज : छिंदवाड़ा में भाजपा की बैठक आज, धर्मेंद्र मिगलानी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 24, 2026 09:37 pm / Post views : 3

छिंदवाड़ा में भाजपा की बैठक आज, धर्मेंद्र मिगलानी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी
शेयर करें:

पांच नेताओं को सह-संयोजक बनाया; अभियान के कार्यक्रमों की बनेगी रूपरेखा

Chhindwara, 24 October 2026

छिंदवाड़ा यशो:- भारतीय जनता पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। अभियान के प्रभावी संचालन और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने के लिए रविवार को दोपहर 1 बजे जिला भाजपा कार्यालय, छिंदवाड़ा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, सांसद विवेक बंटी साहू, विधायक कमलेश शाह और महापौर विक्रम अहके सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।

बैठक में अभियान की रूपरेखा तैयार करने के साथ संगठनात्मक तैयारियों और निर्धारित कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। भाजपा ने अभियान को जिले में व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए जिला स्तरीय टोली का गठन भी कर दिया है।

धर्मेंद्र मिगलानी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने अभियान के संचालन और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए पूर्व नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी को जिला संयोजक नियुक्त किया है। सह-संयोजक के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला मंत्री शैलेन्द्र पटेल, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पटेल, नगर निगम छिंदवाड़ा की पूर्व सभापति आरती खंडेलवाल तथा भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अमिता बरैया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला स्तरीय टोली अभियान से जुड़े कार्यक्रमों के संचालन, संगठनात्मक समन्वय और जनजागरूकता गतिविधियों को आगे बढ़ाने का काम करेगी।

कानून के शासन और नागरिक सुरक्षा पर रहेगा जोर

अभियान के जिला संयोजक धर्मेंद्र मिगलानी ने बताया कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिंसा, अव्यवस्था और भीड़ के दबाव के जरिए कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली प्रवृत्तियों के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और असहमति व्यक्त करने का अधिकार है। हालांकि, किसी विवाद का समाधान हिंसा, धमकी या दबाव के माध्यम से करने के बजाय संविधान और कानून के दायरे में किया जाना चाहिए।

मिगलानी के अनुसार, अभियान के माध्यम से कानून के शासन, नागरिकों की सुरक्षा और लोकतांत्रिक संस्थाओं के सम्मान के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। आगामी बैठक में अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा होगी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष