Wed, 21 Oct 2026 | 07:27:12 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

भाजपा युवा नेता संदीप रघुवंशी निकालेंगे विशाल चुनरी पद यात्रा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 20, 2025 10:36 pm / Post views : 310

भाजपा युवा नेता संदीप रघुवंशी निकालेंगे विशाल चुनरी पद यात्रा
शेयर करें:

30 मार्च से बिछुआ के बंजारी माता मंदिर से प्रारंभ होगी पदयात्रा, जगह जगह होगा पदयात्रा का स्वागत, 5 अप्रैल को षष्ठी माता मंदिर कपुर्दा में होगा समापन, चैत्र नवरात्र पर्व पर हर वर्ष निकाल रहें पदयात्रा

Chhindwara 20 March 2025 छिंदवाड़ा यशो:-जन अधिकारी सेवा समीति के अध्यक्ष एवं भाजपा के युवा नेता, मातारानी के भक्त संदीप रघुवंशी प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 30 मार्च 2025 से 5 अप्रैल तक चैत्र नवरात्र पर्व पर विशाल चुनरी पदयात्रा निकालेंगे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए संदीप रघुवंशी ने बताया कि विशाल चुनरी पदयात्रा बंजारी माता मंदिर सबरनी मुंगनापार से प्रारंभ होगी चुनरी पदयात्रा का प्रथम दिवस पूर्वमंत्री नानाभाउ मोहोड़ शामिल होंगे, सांसद बंटी विवेक साहू को भी शामिल होने आमंत्रित किया गया है। श्री रघवंशी ने बताया कि चुनरी यात्रा प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से सायं 7 बजे तक निकाली जाएगी, उनके द्वारा निकाली जा रही चुनरी यात्रा का यह चतुर्थ वर्ष है। पदयात्रा 30 मार्च को बंजारी माई से प्रारंभ होकर मुंगनापार, जैतपुर, सोनपुर एवं धनेगांव पहुंचेगी, द्वितीय दिवस 31 मार्च को दिन सोमवार को धनेगावं से पलासपानी, सागौनवान, देवरी सांवरी, खमारपानी पहुंचेगी पदयात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के मातारानी के भक्त भी शामिल होंगे, चुनरी यात्रा तीसरे दिन 1 अप्रैल को खमारपानी से पदयात्रा बिछवी, जामुनटोला, तुमरागड़ी, शंकरवन, कुरई, सामरबोह, बिछुआ पहुंचेगी, 2 अप्रैल को उल्हावाड़ी, जमुनिया, खमरा, दिलावर, मोहगांव, गुमगांव, खापाबिहारी, चांद माता मंदिर पहुंचेगी, यहां चुनरी पदयात्रा के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया है। चांद में पदयात्रा का स्वागत नगरपरिषद के अध्यक्ष दानसिंह पटेल, बबलू पटेल, बंटी पटेल से लेकर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल होंगे, श्री रघुवंशी ने बताया कि 3 अप्रैल को पदयात्रा चांद से होते हुए चंदनगांव, बादगांव, पोनिया, आमगांव, पंचगांव, बर्रा लोनीकला पहुंचेगी वहीं पदयात्रा षष्ठम दिवस 4 अप्रैल को लोनीकला से पंाजरा, राजलवाड़ी, खूंटपिपरिया, आमाझिरी से चौरई शहर पहुंचेगी जहां यात्रा में पूर्व विधायक रमेश दुबे सहित अन्य भाजपा नेता नगर की जनता शामिल होगी, 5 अप्रैल को यात्रा पष्टी माता मंदिर पहुंचेगी जहां दुर्गाष्टमी हवन पूजन, भण्डारा फलाहार और यात्रा का भव्य समापन होगा दोपहर 2 बजे महाआरती होगी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष