Tue, 20 Oct 2026 | 01:10:33 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

10 वी एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा पैटर्न में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने किया बदलाव

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 29, 2024 11:53 pm / Post views : 627

10 वी एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा पैटर्न में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने किया बदलाव
शेयर करें:
भोपाल :- मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर अपलोड कर दिया है । एमपी बोर्ड परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है । एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे छात्र वेबसाइट पर उपलब्ध एमपी बोर्ड सैंपल पेपर देख सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी 2025 से शुरू होंगी । नए परीक्षा पैटर्न के मुताबिक, एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा के 100 मार्क्स को दो पार्ट में बांटा जाएगा- थ्योरी पेपर 75 नंबरा का होगा और इंटरनल असेस्मेंट 25 मार्क्स का होगा. एमपी बोर्ड 12वीं के प्रैक्टिकल सब्जेक्ट का पेपर 70 नंबर का होगा. इंटरनल असेस्मेंट 30 नंबर का होगा. एमपी बोर्ड 12वीं के थ्योरी सब्जेक्ट का पेपर 80 मार्क्स का होगा और इंटरनल असेस्मेंट 20 नंबर का होगा। एमपी बोर्ड परीक्षा पैटर्न 2025 में बड़ा बदलाव किया जा रहा है. एमपी बोर्ड सैंपल पेपर 2025 के मुताबिक स्टूडेंट्स को दो नंबर के शॉर्ट आंसर टाइप सवाल ज्यादा करने होंगे. एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में लॉन्ग आंसर टाइप सवालों की संख्या कम कर दी गई है. नया पेपर पैटर्न इस प्रकार है:-

12वीं में नान प्रैक्टिकल विषय

प्रश्नपत्र - 80 अंक आंतरिक मूल्यांकन - 20 अंक

इस तरह का होगा प्रश्नों का पैटर्न

  • वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 32 अंक
  • 10 प्रश्र - दो अंक(शब्द संख्या) -30 शब्द - 20 अंक
  • चार प्रश्र - तीन अंक (शब्द संख्या) - 75 शब्द - 12 अंक
  • चार प्रश्र - चार अंक(शब्द संख्या) -120 शब्द - 16 अंक
  • प्रैक्टिकल वाले विषय के प्रश्नपत्र-70 अंक
  • प्रैक्टिकल - 30 अंक

10वीं का प्रत्येक विषय का प्रश्नपत्र - 75 अंक

आंतरिक मूल्यांकन - 25 अंक इस तरह का होगा प्रश्नपत्रों का पैटर्न
  • वस्तुनिष्ट प्रश्न - छह
  • रिक्त स्थानों की पूर्ति - छह अंक
  • सही गलत प्रश्न - छह अंक
  • सही जोड़ी बनाओ - छह अंक
  • एक वाक्य में उत्तर - छह अंक
  • 12 प्रश्र - दो अंक(शब्द संख्या 30 शब्द) - 24 अंक
  • तीन प्रश्न - तीन अंक(शब्द संख्या 75 शब्द)- नौ अंक
  • तीन प्रश्न - चार अंक (शब्द संख्या 120 शब्द) - 12 अंक
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 का कैलेंडर जारी कर दिया है. इसके मुताबिक, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 फरवरी से 15 मार्च 2025 तक चलेंगी. एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी 2025 से 19 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी. एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 के बीच होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच एक ही शिफ्ट में होंगी। छात्र एमपी बोर्ड सैंपल पेपर 2025 में परीक्षा पैटर्न में हुए बदलावों को देख सकते हैं । मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी करने वालों के पास फिलहाल 2 महीने का समय बचा है। परीक्षा का सिलेबस, पैटर्न और मार्किंग स्कीम चेक करने से उसे रिवाइज करने में मदद मिलेगी । एमपी बोर्ड सैंपल पेपर 2025 से परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों का भी अंदाजा लग जाएगा।

  विस्तृत जानकारी अपने विद्यालय या आधिकारिक वेबसाइड पर प्राप्त की जा सकती है । कुछ पैर्टन प्रश्र पत्र भी साथ में संलग्र किये जा रहे है परंतु यह प्रश्र पत्र केवल पैटर्न प्रश्र पत्र है परीक्षा में आने वाले प्रश्र पत्रों का इनसे कोई संबंध नहीं है ।

[pdf-embedder url="https://dainikyashonnati.com/storage/2024/12/12th-Sanskrit.pdf" title="12th Sanskrit"] [pdf-embedder url="https://dainikyashonnati.com/storage/2024/12/12th-Physics.pdf" title="12th Physics"] [pdf-embedder url="https://dainikyashonnati.com/storage/2024/12/12th-Maths.pdf" title="12th Maths"] [pdf-embedder url="https://dainikyashonnati.com/storage/2024/12/12th-HIndi.pdf" title="12th HIndi"] [pdf-embedder url="https://dainikyashonnati.com/storage/2024/12/12th-ENGLISH.pdf" title="12th ENGLISH"] [pdf-embedder url="https://dainikyashonnati.com/storage/2024/12/12th-CHEMISTRY.pdf" title="12th CHEMISTRY"] [pdf-embedder url="https://dainikyashonnati.com/storage/2024/12/12th-Biology.pdf" title="12th Biology"]  

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें