Wed, 21 Oct 2026 | 10:06:46 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर मंडला में उबाल

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 16, 2026 06:25 pm / Post views : 160

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर मंडला में उबाल
शेयर करें:

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर मंडला में उबाल

अधिवक्ता की हत्या के विरोध में न्यायिक कार्य ठप, सरकार को सौंपा ज्ञापन

मंडला यशो :-  शिवपुरी जिले के करैरा में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की निर्मम हत्या के विरोध में शुक्रवार को मंडला जिला अधिवक्ता संघ ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए मोर्चा खोल दिया। संघ ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में शीघ्र ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ लागू करने की मांग की। [caption id="attachment_41749" align="alignnone" width="225"]मंडला में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते मंडला के अधिवक्ता[/caption]

न्याय प्रणाली पर सीधा हमला

अधिवक्ता संघ ने अपने ज्ञापन में कहा कि यह घटना केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि पूरी न्याय व्यवस्था और अधिवक्ता समुदाय पर सीधा हमला है। इस जघन्य अपराध के बाद प्रदेश भर के वकीलों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

ज्ञापन की प्रमुख मांगें

  • सुरक्षा का अभाव: अधिवक्ता न्याय दिलाने का कार्य करते हैं, लेकिन स्वयं के लिए कोई प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था नहीं है।
  • अपराधियों के हौसले: सुरक्षा कानून के अभाव में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
  • कठोर कार्रवाई: शिवपुरी की घटना के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम दंड दिया जाए।

प्रदेशभर में प्रतिवाद दिवस

राज्य अधिवक्ता परिषद के आह्वान पर शुक्रवार को पूरे प्रदेश में ‘प्रतिवाद दिवस’ मनाया गया। मंडला में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से दूरी बनाते हुए एकजुट होकर अपनी मांगें रखीं। जिला अधिवक्ता संघ ने चेतावनी दी कि जब तक अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ठोस कानून लागू नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

इनकी रही उपस्थिति

ज्ञापन सौंपते समय जिला अधिवक्ता संघ मंडला के सचिव नीलेश झा, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता सदस्य उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष